फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World diabetes day 2021: डायबिटीज को नियंत्रित करने में बेहद कारगर हैं यह घरेलू उपाय, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
home remedies to control blood sugar level
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें - फोटो : iStock

जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण पिछले एक दशक में डायबिटीज रोगियों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है। आंकड़ों के मुताबिक विश्व स्तर पर 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के 33 फीसदी से अधिक लोग इस घातक रोग के शिकार हैं। गंभीर बात यह है कि अब कम उम्र के लोगों में भी डायबिटीज का निदान किया जा रहा है। डायबिटीज में शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या फिर जो इंसुलिन बनाता है उसका प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं हो पाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह के शिकार लोगों को बचाव के उपायों को प्रयोग में लाकर इसे नियंत्रित करने के प्रयास करते रहने चाहिए।



आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे घर में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनका सेवन करके डायबिटीज को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर मधुमेह को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

home remedies to control blood sugar level
डायबिटीज में करेला खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

मधुमेह में करेला है फायदेमंद 
मधुमेह रोगियों के लिए करेला का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। करेला, शरीर में ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के साथ ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना सुबह खाली पेट करेले के जूस का सेवन करना मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक हो सकता है। करेले की सब्जी का भी सेवन किया जा सकता है।

home remedies to control blood sugar level
मेथी खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

मेथी का करें सेवन
हमारी रसोई में मौजूद जड़ी-बूटियां सेहत का खजाना मानी जाती हैं। किचन में मौजूद मेथी को भी डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। मेथी के सेवन ग्लूकोज टॉलरेंस को बढ़ावा देने के साथ, रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और इंसुलिन के स्राव को उत्तेजित करने में सहायक होता है। 2 बड़े चम्मच मेथी के दाने को रात भर पानी में भिगो दें और अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। यह आपके ग्लूकोज के स्तर को नीचे लाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies to control blood sugar level
दालचीनी के फायदे - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में दालचीनी के फायदे
डायबिटीज के रोगियों के लिए दालचीनी भी काफी असरदार औषधि मानी जाती है। दालचीनी के बायोएक्टिव यौगिक मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। दालचीनी इंसुलिन की गतिविधि को उत्तेजित करके रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित करती है। आधा चम्मच पिसी हुई दालचीनी को गर्म पानी में मिलाकर दिन में एक बार सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
home remedies to control blood sugar level
आंवला खाने के फायदे - फोटो : pixabay
आंवला खाना है बेहद फायदेमंद
आंवला, विटामिन-सी से भरपूर होने के साथ अग्न्याशय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। आंवला का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है। एक कप करेले के रस में एक चम्मच आंवले का रस मिलाकर कुछ महीनों तक रोजाना पीने से ब्लड शुगर के स्तर को आसानी से कम करने में मदद मिल सकती है। 


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed