फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायरिया से हैं परेशान तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पल भर में मिलेगा आराम

Mon, 14 Dec 2020 05:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
home remedies for loose motion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायरिया एक ऐसी बीमारी है, जो कभी भी और किसी को भी हो सकती है। कई बार इसकी वजह से व्यक्ति की हालत इतनी खराब हो जाती है कि फिर उसे अस्पताल ही ले जाना पड़ता है। डायरिया से इंसान का स्वास्थ्य कमजोर होता है। डायरिया होने पर हम कई तरह की दवाइयां लेते हैं, ताकि हमें इसमें आराम मिल सके। लेकिन आप ये बात शायद नहीं जानते होंगे कि डायरिया को रोकने के कई घरेलू उपाय भी हैं, जो इस समस्या से निजात दिलाने में बेहद ही कारगर साबित होते हैं। तो चलिए जानते हैं डायरिया होने के कारण और घरेलू उपचार के बारे में।

home remedies for loose motion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि डायरिया आखिर है क्या? दरअसल, जब गुदा मार्ग से मल पानी के रूप में ज्यादा बार या फिर बार-बार निकलता है, तो इसे ही डायरिया कहा जाता है। हमारे शरीर में मौजूद दोष वात, पित्त, कफ में मुख्य रूप से वातदोष असंतुलित हो जाता है, जिससे शरीर की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। ऐसे में जो खाना हम खाते हैं वो पच नहीं पाता और फिर बिना पचा हुआ खाना ही पतला होकर मल के रास्ते बार-बार बाहर निकलता है, और हमारे पेट में भी काफी दर्द होता है।

home remedies for loose motion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये हैं कारण

डायरिया के कारणों की बात करें, तो डायरिया कई कारणों की वजह से होते हैं। अगर रात का बचा हुआ बासी खाना खाते हैं, तो डायरिया हो सकता है। बाहर का खाना, जंक फूड पिज्जा, समौसे, जलेबी, पिज्जा आदि खाने से भी पेट खराब हो सकता है। ज्यादा तला हुआ खाने से या फिर दूषित पानी पीने से भी डायरिया की समस्या हो सकती है। आप अगर काफी ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, बहुत ज्यादा तेल, मिर्च-मसाला वाला खाना खाते हैं, तो भी आपको डायरिया की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for loose motion
drinking water - फोटो : pixabay

हो सकती हैं ये बीमारियां

डायरिया होने से तो आप परेशान होते ही हैं, साथ ही शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है। इस दौरान मरीज को पानी की काफी प्यार लगती है और उसका गला भी सूखने लगता है। डायरिया होने की वजह से आपका पेट खराब रहने लगता है, जिसके कारण उल्टियां भी आने लगती हैं। दरअसल, डायरिया की वजह से पेट में गैस भी बनती है जो उल्टी आने का एक अन्य कारण भी होता है। इसके अलावा कई रोगियों को डायरिया के कारण शरीर में दर्द होने लगता है, भूख नहीं लगती है, कमजोरी होने लगती है और कई रोगियों को तो बुखार तक आ जाता है।

विज्ञापन
home remedies for loose motion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये हैं घरेलू उपचार

डायरिया को रोकने के लिए नींबू सबसे लाभदायक माना जाता है। एक कप पानी में एक नींबू का रस मिलाकर सुबह और दोपहर को खाली या फिर हल्की खिचड़ी खाकर भी ले सकते हैं। नींबू का पानी आंतों की सफाई करता है। अजवाइन भी डायरिया रोकने में काफी कारगार साबित होती है। अजवाइन को मुंह में रखकर गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं, लेकिन बस ध्यान रहे कि अजवाइन को चबाए ना, सीधा निगल लें। इसके अलावा सूखा धनिया भी डायरिया को दूर कर सकता है। एक बर्तन में पीने लायक पानी में सूखा धनिया डालकर उबाल लें, और फिर ठंडा होने पर थोड़ी-थोड़ी देर में या जब प्यार लगें इस पानी को पिएं। ये डायरिया में काफी आराम देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed