सर्दियां आते ही हमें कई बीमारियां घेर लेती हैं। खांसी-जुकाम, बुखार आना आदि। लेकिन सर्दियों में लोगों को अक्सर एक और दिक्कत का सामना करना पड़ता है, और वो है जोड़ों के दर्द की समस्या। अगर आपको सालों पहले किसी तरह की कोई चोट या गुम चोट लगी होती है, तो भी ये दर्द सर्दियों में होने लगता है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के कारण भी अक्सर जोड़ों में दर्द रहता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिल सकता है।
जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से मिलेगा जल्द छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अगर सर्दी के मौसम में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है तो ऐसे में हमें सबसे पहले हल्का ही सही, लेकिन थोड़ा वर्कआउट जरूर करना चाहिए। साथ ही अपने खानपान में भी बदलाव करना चाहिए, तभी जाकर आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। लहसुन भी इस दर्द में आराम पहुंचाता है। आपको करना ये है कि लहसुन की 10 कलियां लेनी है और इनको दूध या फिर पानी में मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द में जल्दी आराम मिलता है।
जोड़ों के दर्द में हरी सब्जियां भी काफी मददगार होती हैं, खासकर कि बथुआ। बथुआ का जूस निकालकर पीने से काफी मदद मिलती है। मिक्सी में बथुआ के पत्तों को पीस लें और फिर इसका रस निकाल लें। इस रस को सुबह शाम खाली पेट पीने से दर्द में काफी आराम मिलता है। लेकिन ध्यान रहे कि ये रस पीने के 2 घंटे तक कुछ भी खाएं या पिएं नहीं। यही नहीं, अखरोट भी जोड़ों के दर्द में काफी आराम देता है। रोज रात को 15-20 अखरोट पानी में भिगो दें और फिर सुबह खाली पेट इन्हें खाएं। ऐसा आपको लगातार एक महीने तक तो करना ही है। ऐसा करने से दर्द में काफी आराम मिलता है।
जोड़ों के दर्द में अगर आप जल्दी आराम चाहते हैं, तो इसमें पपीता आपकी काफी मदद कर सकता है। पपीते में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी हमारे इम्यून सिस्टम को तो बेहतर बनाता ही है, साथ ही ये जोड़ों के दर्द के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बस आपको रोज पपीता खाना चाहिए। इसके अलावा अगर आप एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीते हैं, तो भी आपको काफी आराम मिलता है। वहीं, ब्रोकली भी दर्द को कम करने में काफी मददगार होती है। ब्रोकली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सेहत लंबे समय तक बरकरार रखते हैं।
हमें दर्द से छुटकारा पाने के लिए विटामिन-ई लेना चाहिए। मछली और मूंगफली खाने से भी इसमें आराम मिलता है, क्योंकि इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द में काफी फायदा पहुंचाता है। बादाम में भी ओमेगा 3 फैटी पाया जाता है, और ये भी हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। खानपान के अलावा हमें एक्सरसाइज भी करनी चाहिए, क्योंकि अगर हम मोटे हैं तो भी हमारे जोड़ों में दर्द ज्यादा होगा। इसलिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है। साथ ही सही साइज के जूते पहनने से भी जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।