एसिडिटी आम समस्या है। ज्यादा तला-भुना और बाहर का खाना खाने से पेट में एसिडिटी होने लगती है। कई बार यह पेट में दर्द के साथ ही सिर में भी चढ़ जाती है। उल्टियां तक आने लगती हैं। ऐसे में आपको फौरन घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए क्योंकि इनके जरिए आप पेट में होने वाली गैस की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। दरअसल, पेट में एसिडिटी बनने की कई वजहे होती हैं जिनमें देर रात तक जगना और ज्यादा चाय पीना भी शामिल है। आइए जानते हैं एसिडिटी होने पर किन घरेलू उपायों को आजमाएं...
अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या से पल भर में छुटकारा मिल जाएगा। हींग भी गैस में बेहद फायदेमंद होती है। आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं।
काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। पेट में अगर गैस हो रही हो तो लहसूस भी फौरन राहत पहुंचाता है। गैस की समस्या में लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है।
4 of 5
abdominal stomach pain
- फोटो : Today Show
गैस होने पर अदरक के टुकडे को देसी घी में पकाकर खाना चाहिए इससे फौरन राहत मिलेगी। गैस होने पर आप ठंडे पानी में एक चम्मच भुना हुआ जीरा भी ले सकते हैं। इससे गैस की समस्या में राहत मिलती है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एसिडिटी से राहत के लिए मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें। इससे भी आपको फौरन राहत मिलेगी। थोड़ा-सा पिसी हुई हल्दी में चुटकी भर नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं। भुनी हींग व काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ खाने से एसिडिटी में राहत मिलती है।