फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

Sat, 02 Jan 2021 09:06 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 02 Jan 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Home remedies for eyesight best food in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखें हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग हैं। इसी के जरिए हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि जिन लोगों की आंखें जन्म से ही नहीं होतीं या बाद में जाकर किसी कारणवश खराब हो जाती हैं, उन्हें कैसा महसूस होता होगा। इसलिए आंखों की देखभाल अत्यंत ही आवश्यक है। इसके लिए हमें अपने आहार में ऐसी चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं, जिनके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है और साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। 

Home remedies for eyesight best food in hindi
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आंवले का करें सेवन 

  • आंवले को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों का प्रचुर स्रोत है। आप शहद मिलाकर आंवले का जूस पी सकते हैं या फिर मुरब्बा भी खा सकते हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। 
Home remedies for eyesight best food in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सौंफ भी है आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर 

  • सौंफ पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह आंखों की सामान्य परेशानी मोतियाबिंद के असर को भी कम करते हैं। इसके लिए आप एक कप बादाम, सौंफ और मिश्री को पीसकर पाउडर बना लें और रात को सोने से पहले एक चम्मच पाउडर एक गिलास दूध में डालकर पीएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies for eyesight best food in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बादाम भी है आंखों के लिए फायदेमंद 

  • बादाम को भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर माना जाता है। इसमें विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, साथ ही बादाम ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी समृद्ध होते हैं। इसके सेवन से याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप पहले बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह उसे छीलकर उसका पेस्ट बना लें और रोजाना दूध के साथ उसे पीएं। यह आपके लिए बेहद ही फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन
Home remedies for eyesight best food in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गाजर भी बढ़ा सकता है आंखों की रोशनी 

  • दरअसल, गाजर में विटामिन-ए की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन मोतियाबिंद से भी बचाता है। इसलिए रोजाना गाजर का सेवन करें तो यह आंखों के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed