फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिगरेट-तंबाकू की नहीं छूट रही लत तो जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, फिर देखिए कमाल

Fri, 15 Nov 2019 04:11 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 15 Nov 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
home remedies for cigarette and tobacco addiction abandon
धूम्रपान

सिगरेट और तंबाकू का सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसकी वजह से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है। अगर आप सिगरेट और तंबाकू की लत छुड़ाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय जरूर आजमाएं। इन घरेलू उपायों के जरिए आप धूम्रपान की लत को छुड़ा सकते हैं। दरअसल, सिगरेट-तंबाकू की लत छोड़ना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव बिल्कुल नहीं है। अगर आप सिगरेट-तंबाकू के सेवन की लत छुड़ाने के लिए सारे उपाय कर चुके हैं। लेकिन फिर भी सिगरेट-तंबाकू के सेवन की आदत नहीं छूट रही है तो इन घरेलू उपायों के जरूर आजमाएं।


 

home remedies for cigarette and tobacco addiction abandon
अभिभावकों का सिगरेट पीना बच्चों के लिए नुकसानदायक - फोटो : pixabay

दालचीनी और शहद
सिगरेट पीने से फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती हैं। अगर आप सिगरेट की लत से निजात पाना चाहते हैं तो आपके लिए दालचीनी और शहद बेहद लाभदायक होगा। दालचीनी को बारीक पीस लें और इसमें शहद मिला लें। अब जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करे तो इस स्थिति में दालचीनी और शहद का सेवन करें। 

home remedies for cigarette and tobacco addiction abandon
कानून को ताक पर रख कर स्कूली बच्चों को बेचा जा रहा तम्बाकू उत्पाद - फोटो : Amar Ujala Graphic

अजवाइन और सौंफ 
सिगरेट और तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए अजवाइन और सौंफ का सेवन करना चाहिए। यह न केवल आपकी सिगरेट-तंबाकू की लत को छुड़ाएगी बल्कि शरीर को ऊर्जावान भी बनाएगी। अजवाइन और सौंफ में थोड़ा- सा काला नमक मिलाकर पीस लें। अब इसमें नींबू का रस मिलकार एक रात के लिए रख दें। अगली सुबह इसे गर्म तवे पर हल्का भूनकर एक डिब्बे में रख दें। अब जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करें तब इसे थोड़ा सा खा लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for cigarette and tobacco addiction abandon
tobacco - फोटो : tobacco
अदरक और आंवला
सिगरेट और तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए आपको एक बार अदरक और आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। अदरक और आंवला को कद्दुकस करके सूखा लें। अब इसमें नींबू और नमक डाल लें। आप इस मिश्रण को एक डिब्बे में भरकर अपने पास रखें। जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करें तब ही अदरक और आंवले के इस पेस्ट का सेवन करें। 
विज्ञापन
home remedies for cigarette and tobacco addiction abandon
सिगरेट - फोटो : pixabay
प्याज का रस 
प्याज के रस के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि प्याज का रस आपकी सिगरेट की आदत को भी छुड़ा सकता है। ऐसे में आपको नियमित रूप से रोजाना 4 चम्मच प्याज के रस का सेवन करना चाहिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed