पेट में गैस होना आम समस्या है। जब आप ज्यादा तला-भुना और बाहर का खाना खाते हैं तो आपके पेट में गैस हो जाती है। पेट में दर्द के साथ ही गैस सिर में भी चढ़ जाती है। ऐसे में आपको फौरन घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए क्योंकि इनके जरिए आप पेट में होने वाली गैस की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या से पल भर में छुटकारा मिल जाएगा। हींग भी गैस में बेहद फायदेमंद होती है। आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं।
3 of 5
abdominal stomach pain
- फोटो : Today Show
काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। पेट में अगर गैस हो रही हो तो लहसूस भी फौरन राहत पहुंचाता है। गैस की समस्या में लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है।
गैस होने पर अदरक के टुकडे को देसी घी में पकाकर खाना चाहिए इससे फौरन राहत मिलेगी। गैस होने पर आप ठंडे पानी में एक चम्मच भुना हुआ जीरा भी ले सकते हैं। इससे गैस की समस्या में राहत मिलती है।
5 of 5
acidity
- फोटो : file photo
एसिडिटी से राहत के लिए मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें। इससे भी आपको फौरन राहत मिलेगी। थोड़ा-सा पिसी हुई हल्दी में चुटकी भर नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं। भुनी हींग व काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ खाने से एसिडिटी में राहत मिलती है।