फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: स्तन कैंसर से पीड़ित हैं अभिनेत्री हिना खान, ऐसी आदतें हैं तो आप भी हो जाइए सावधान

Fri, 28 Jun 2024 02:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Jun 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
hina khan breast cancer news what cause breast cancer how to prevent it
हिना खान - फोटो : instagram

बिगबॉस फेम और कई वेब सीरीज में काम करने वाली अभिनेत्री हिना खान स्तन कैंसर से पीड़ित हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है। हिना खान ने पुष्टि की है कि उन्हें स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, मैं सभी लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण समाचार साझा करना चाहती हूं। मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है।



इस चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत, दृढ़ निश्चयी हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए प्रयास भी कर रही हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है। मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हूं।

गौरतलब है कि स्तन कैंसर, महिलाओं में रिपोर्ट किए जाने वाले सबसे आम कैंसर में से एक है। भारत में स्तन कैंसर सबसे आम कैंसर है, जो महिलाओं में होने वाले सभी प्रकार के कैंसर का लगभग 28.2% है। हर साल दुनियाभर में इस कैंसर के कारण लाखों महिलाओं की मौत भी हो जाती है। आइए ब्रेस्ट कैंसर और इससे बचाव के लिए क्या प्रयास किए जाने चाहिए, इस बारे में जानते हैं।

hina khan breast cancer news what cause breast cancer how to prevent it
स्तन कैंसर का खतरा - फोटो : istock

क्या है स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर?

ब्रेस्ट कैंसर, स्तन कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने की स्थिति है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी महिलाओं को नियमित रूप से स्तनों की जांच करते रहना चाहिए। अगर स्तन में किसी प्रकार की गांठ या कुछ असामान्य नजर आता है तो समय रहते डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर ले लें। 

हिना खान ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्हें स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे चरण में ट्यूमर बड़ा हो जाता है (5 सेमी या इससे अधिक)। स्तन के आस-पास के ऊतकों (स्तन के ऊपर की त्वचा या उसके नीचे की मांसपेशी) में बढ़ोतरी को अलार्मिंग माना जाता है। समय रहते कैंसर का निदान हो जाने से उपचार होना और जान बचाना आसान हो जाता है। 

hina khan breast cancer news what cause breast cancer how to prevent it
ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम कारक - फोटो : istock

स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों की क्या है वजह?

अध्ययनकर्ता बताते हैं, दुनियाभर में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। स्तन कैंसर के लिए  शारीरिक निष्क्रियता और मोटापा जैसे कुछ जोखिम कारकों को प्रमुख माना जा रहा है।

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की रिपोर्ट के मुताबिक स्तन कैंसर के विकास में हार्मोनल परिवर्तन की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ कैंसर होने का जोखिम भी बढ़ जाता है, विशेषतौर पर रजोनिवृत्ति के समय इसका खतरा सबसे अधिक देखा जाता रहा है। हालांकि पिछले एक दशक में कम उम्र में भी इस कैंसर का निदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan breast cancer news what cause breast cancer how to prevent it
स्तन कैंसर - फोटो : istock

कम उम्र में स्तन कैंसर होने के कारण

अध्ययनकर्ता बताते हैं, उम्र और हार्मोनल परिवर्तनों के अलावा कम उम्र में स्तन कैंसर के बढ़ते जोखिमों के लिए कुछ कारणों को जिम्मेदार पाया गया है। इन जोखिम कारकों से बचाव को लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। कहीं आपकी भी तो ऐसी आदतें नहीं हैं? 

  • शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना।
  • रजोनिवृत्ति के बाद मोटापा या अधिक वजन होना।
  • 5 साल से ज्यादा समय तक हॉरमोन रिप्लेसमेंट थेरेपी लेना।
  • बच्चे को स्तनपान न कराना।
  • शराब-धूम्रपान की समस्या।
  • रात में देर से सोना, जिससे हॉर्मोन में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
hina khan breast cancer news what cause breast cancer how to prevent it
कैंसर से बचाव के लिए करें उपाय - फोटो : istock

स्तन कैंसर से कैसे बचें?

वैसे तो स्तन कैंसर से बचाव का कोई निश्चित तरीका नहीं है, लेकिन कुछ कदम उठाकर अपने जोखिम को कम कर सकते हैं।

  • वजन को कंट्रोल रखना और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना।
  • सप्ताह कम से कम 150-300 मिनट व्यायाम की आदत बनाएं।
  • शराब और धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।
  • फलों और सब्जियों से भरपूर स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  • आहार में वसा, रेड और प्रोसेस्ड मीट, नमक-चीनी की मात्रा कम रखें।
  • परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर रहा है तो जोखिमों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed