फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hypertension: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ब्लड प्रेशर की गलत रीडिंग? जानिए क्या है इसे जांचने का सही तरीका

Wed, 09 Aug 2023 06:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Aug 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
high blood pressure causes and complications, how to check blood pressure correctly at home
ब्लड प्रेशर की करें सही रीडिंग - फोटो : iStock

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की ओर से जारी की गई एक एडवाइजरी में बताया गया कि घर पर ज्यादातर लोग सही ढंग से ब्लड प्रेशर की जांच नहीं करते हैं। एसोसिएशन के मुताबिक घर पर चेक किए जाने वाली डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर मशीन से लोग ना सिर्फ गलत तरीके से बीपी रीडिंग लेते हैं, बल्कि उसके बाद आई रीडिंग से परेशान भी होते हैं।



इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों और कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के सदस्यों के मुताबिक अगर आप घर पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करते हैं तो यह जानना बेहद जरूरी है कि सही ब्लड प्रेशर नापने का तरीका क्या है?

high blood pressure causes and complications, how to check blood pressure correctly at home
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Pixabay

कब नहीं चेक करना चाहिए ब्लड प्रेशर?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक ब्लड प्रेशर चेक करते वक्त जरूरी पहलुओं में आपके बैठने का तरीका बहुत आवश्यक माना जाता है। इसके अलावा यह भी देखना भी बेहद जरूरी है कि आप कोई फिजिकल वर्क करके तो तुरंत अपना बीपी चेक नहीं करने जा रहे हैं।

कार्डियोलॉजी डॉ आरके सरन कहते हैं कि घर पर ब्लड प्रेशर जांचने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आपका यूरिन ब्लैडर खाली होना चाहिए। आप जब घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने बैठें तो पेशाब करने के बाद ही चेक करें। इसके अलावा अगर आप अपने बेड पर बैठ कर बीपी चेक करते हैं तो भी बिलकुल सही रीडिंग की संभावना नहीं रहती है।

high blood pressure causes and complications, how to check blood pressure correctly at home
ब्लड प्रेशर की जांच - फोटो : iStock

कुर्सी पर बैठकर, पीठ को रखें सीधा

डॉक्टर आरके सरन कहते हैं कि बीपी चेक करने के लिए सबसे सही तरीका होता है कि आप कुर्सी पर बैठें और अपनी पीठ को कुर्सी के सहारे सीधी रखें। उसके बाद अपने पैरों के तलवों को जमीन से बराबर रखना चाहिए। इसके साथ ही रीडिंग लेते वक्त अपने हाथ को कोहनी को मेज पर बिल्कुल सीधा रखना चाहिए।

ऐसी दशा में जब आप अपना ब्लड प्रेशर घर पर चेक करते हैं तो ब्लड प्रेशर रीडिंग की एक्यूरेसी बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
high blood pressure causes and complications, how to check blood pressure correctly at home
ब्लड प्रेशर की समस्या और जांच - फोटो : iStock

बेड पर बैठ कर न करें बीपी का जांच

विशेषज्ञ के मुताबिक अगर आप बेड पर बैठकर ब्लड प्रेशर की रीडिंग लेते हैं तो एक्यूरेट रीडिंग की संभावना कम हो जाती है।कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सौरभ मजूमदार कहते हैं कि सुबह-सुबह की रीडिंग अमूमन लोग अपने बेड पर ही लेते हैं। बीपी चेक करने का ये तरीका बिल्कुल ठीक नहीं है, क्योंकि इस दशा में आपकी रीडिंग में गड़बड़ी हो सकती है। ऐसा नहीं है कि इस तरह से बीपी चेक करने पर रीडिंग पूरी तरीके से बदल जाएगी लेकिन कुछ अंकों का हेरफेर जरूर हो सकता है। 

यथार्थ हॉस्पिटल के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज रंजन कहते हैं कि बदलती लाइफस्टाइल के चलते और बिगड़े खान-पान के कारण लोगों को लाइफ़स्टाइल की बीमारियां घेर रही हैं, यही वजह है कि लोग अपने घर पर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच करते हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर या शुगर है उनको अपने घर पर डिजिटल बीपी इंस्ट्रूमेंट और चेक करने की मशीन रखनी चाहिए। एक समय के अंतराल पर अपने डॉक्टर से भी अवश्य सलाह भी लेते रहना चाहिए।

विज्ञापन
high blood pressure causes and complications, how to check blood pressure correctly at home
हाइपरटेंशन की समस्या - फोटो : istock

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एसके रेड्डी कहते हैं कि अस्पतालों में भी उसी तरीके से मीटर रीडिंग ली जाती है जैसे लोग घरों में लेते हैं। वह कहते हैं जो मरीज उठने की स्थिति में नहीं होते हैं उनकी अस्पतालों में भी बेड पर ही बीपी मॉनिटरिंग की जाती है, लेकिन अस्पतालों में ली जाने वाली ब्लड प्रेशर की रीडिंग डॉक्टरों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ के सुपरविजन में ली जाती है। इसलिए अगर अस्पतालों में इस तरह से ब्लड प्रेशर मॉनिटर किया जाता है तो खासतौर से क्रिटिकल पेशेंट्स में उनकी लगातार मॉनिटरिंग भी होती रहती है।

अस्पतालों में हमेशा मरीज को कुर्सी पर पीठ का सहारे बैठाने, हाथ को टेबल पर रखने के साथ-साथ पैरों को नीचे रखकर ही  ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए।





---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed