फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: मुंह से आती है बदबू? ये ओरल हेल्थ की गड़बड़ी है या फिर पेट की दिक्कत

Mon, 05 Oct 2026 07:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Oct 2026 07:59 PM IST
सार

मुंह की बदबू के ज्यादातर मामले मुंह, जीभ, दांतों, मसूड़ों या सूखे मुंह से जुड़े होते हैं। हालांकि एसिड रिफ्लक्स जैसी कुछ पाचन समस्याएं भी बदबू से जुड़ सकती हैं। इसलिए लगातार बनी रहने वाली इस समस्या के कारणों को जानना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Hidden Causes of Persistent Bad Breath why Acid Reflux Cause Bad Breath
मुंह से बदबू आने की दिक्कतें - फोटो : Amarujala.com/AI

मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है, जिसे अक्सर ओरल हेल्थ से जोड़कर देखा जात है। अगर आप दांतों की ठीक से सफाई नहीं करते, जीभ पर गंदगी जमा हो गई है, मसूड़ों की समस्या या मुंह में बैक्टीरिया बढ़ रहे हैं तो इसके कारण बैड स्मेल की दिक्कत बढ़ जाती है। लेकिन हर बार सांसों की दुर्गंध का कारण मुंह से जुड़ी कोई परेशानी ही हो, यह भी जरूरी नहीं है।



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कई बार शरीर में होने वाली दूसरी समस्याएं भी मुंह से आने वाली बदबू की वजह बन सकती हैं। पेट और पाचन से जुड़ी दिक्कत, लंबे समय तक मुंह का सूखा रहना, साइनस या गले की समस्या के अलावा कुछ दवाओं का सेवन भी मुंह से बदबू आने का कारण बन सकता है।

रोज अच्छे से ब्रश करने और माउथवॉश इस्तेमाल करने के बावजूद अगर आपके मुंह से बदबू आती रहती है, तो इसके पीछे के कारण को समझना जरूरी है।

Hidden Causes of Persistent Bad Breath why Acid Reflux Cause Bad Breath
ओरल हेल्थ की समस्याएं - फोटो : Adobe stock photos

सबसे पहले ओरल हेल्थ पर दें ध्यान

मुंह से बदबू आने का सबसे आम कारण जीभ पर बैक्टीरिया जमा होना, दांतों के बीच खाना फंस होना, मसूड़ों और दांतों  की बीमारी हो सकती हैं। जीभ की सतह पर मौजूद बैक्टीरिया ऐसे पदार्थ बनाते हैं जिनसे दुर्गंध पैदा हो सकती है। इसके अलावा  अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इससे मुंह सूखने की दिक्कत बढ़ जाती है। इसके कारण भी बदबू बढ़ सकती है। ओरल हेल्थ पर ध्यान देकर आप इस तरह की दिक्कतों को कम कर सकते हैं। 

ओरल हेल्थ पर ध्यान देना सिर्फ मुंह की बदबू दूर करने के लिए जरूरी नहीं है, इसपर ध्यान न देना हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ाने वाला हो सकता है। कैसे, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Hidden Causes of Persistent Bad Breath why Acid Reflux Cause Bad Breath
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

मुंह की बदबू का पेट से कनेक्शन

क्या आप जानते हैं कि कई बार मुंह से बदबू आने के पीछे पेट की दिक्कतें भी कारण हो सकती हैं? लगातार सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स के कारण भी कुछ लोगों में मुंह की बदबू की दिक्कत देखी जाती रही है।  एसिड रिफ्लक्स की समस्या में पेट की सामग्री डकार के साथ ऊपर की ओर आने लगती है।
 

  • इसी तरह एच. पाइलोरी बैक्टीरिया के कारण पेट में संक्रमण हो सकता है। इससे पेट दर्द, पेट फूलने, डकार, गैस के साथ कई बार मुंह से बदबू आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • हालांकि हर बार मुंह की बदबू को सीधे एच. पाइलोरी का संकेत नहीं माना जा सकता। अगर बदबू के साथ लगातार पेट दर्द या दूसरी पाचन संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर से मिलकर इसके कारणों को पता जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hidden Causes of Persistent Bad Breath why Acid Reflux Cause Bad Breath
टॉन्सिल में स्टोन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

टॉन्सिल स्टोन की दिक्कत

क्या आप जानते हैं कि किडनी और गॉलब्लैडर की तरह आपके गले में भी स्टोन की समस्या हो सकती है? इसे टॉन्सिल स्टोन कहा जाता है। गले के दरारों में  बैक्टीरिया और फंसे हुए खाने के छोटे टुकड़ों की वजह से ये दिक्कत होती है, जो बदबूदार सल्फर कंपाउंड रिलीज करते हैं जिससे मुंह से तेज बदबू आ सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर ब्रश, जीभ की सफाई और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बावजूद मुंह की बदबू बनी रहती है, तो डेंटिस्ट से मिलकर इसके कारणों पता लगाएं। अगर मुंह और दांतों में स्पष्ट समस्या न मिले और साथ में बार-बार एसिडिटी, सीने में जलन, खट्टी डकार या दूसरी पाचन संबंधी शिकायत हो, तो एक बार पेट के डॉक्टर से मिलना भी जरूरी है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed