फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में रहता है हल्का-हल्का दर्द और होती है चुभन तो आपको भी हो सकता है हर्निया, जानें लक्षण

Wed, 04 Dec 2019 09:40 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 04 Dec 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Hernia treatment causes symptoms risk factors home remedies
Hernia - फोटो : Pixabay

आपके पेट, कमर या जांघ में कहीं कोई गांठ तो नहीं बनी हुई है? आपके पेट में ऐंठन वाली दर्द तो नहीं रहती है? इन गांठों में दर्द तो नहीं होता? अगर ऐसा है तो हो सकता है कि आपको हर्निया है। जी हां, मांसपेशियों के कमजोर होने से हर्निया की स्थिति में आपको असहनीय दर्द हो सकता है। आइए, जानते हैं विस्तार से:

Hernia treatment causes symptoms risk factors home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपके शरीर की कोई मांसपेशी कमजोर या घायल हो जाना 'हर्निया' है। इस बीमारी में शरीर के किसी अंग का सामान्य से अधिक विकास होने लगता है और असहनीय दर्द होने लगता है। हर्निया यूं तो सबसे अधिक पेट में होता है, लेकिन यह ऊपरी जांघ, कमर और पेट के निचले हिस्से में भी हो सकता है।

Hernia treatment causes symptoms risk factors home remedies

केवल पुरुष ही नहीं, महिला, बच्चे या बुजुर्गों को भी संभावना
ज्यादातर लोग हर्निया को पुरुषों की बीमारी समझते है, मगर ऐसा नहीं है। हर्निया केवल पुरुषों को ही नहीं होता, बल्कि यह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी हो सकता है। असहनीय दर्द देने वाली यह बीमारी जानलेवा तो नहीं है, लेकिन कई बार यह परेशानी बढ़ा देती है। इसके इलाज के लिए सर्जरी की भी आवश्यकता पड़ जाती है। हालांकि कुछ सावधानियां बरतें तो इस समस्या से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hernia treatment causes symptoms risk factors home remedies
हर्निया के लक्षण
  • हर्निया का पहला लक्षण है- मांसपेशी में गांठ बनना। यह गांठ ज्यादातर पेट के निचले हिस्से में बनती है।
  • गांठ के कारण आपको खड़े होने, झुकने या खांसते समय दर्द हो सकता है।
  • छोटे बच्चे को हर्निया होने की स्थिति में वह बार-बार रोता हुआ दिखता है।
  • प्रभावित हिस्से में दर्द होना, छाती में दर्द होना इसी के लक्षण हैं।
  • हर्निया में पेट में ऐंठन और भारीपन महसूस होता है।
  • गांठ वाले हिस्से में जलन होना और खाना निगलने में कठिनाई होना भी इसके लक्षण है।
विज्ञापन
Hernia treatment causes symptoms risk factors home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
क्या करें और क्या न करें:
  • पेट साफ रखें और कब्ज से बचें
  • पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने वाली गतिविधियों से बचें
  • अपने वजन को संतुलित रखने का प्रयास करें
  • व्यायाम करें और पैदल टहलें, लाभ होगा
  • शराब, सिगरेट, तंबाकू, मांसाहार का सेवन न करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed