फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: कमजोरी-थकान हो या रहती हो खून की कमी, इस सूखे फल में छिपा है सबका इलाज

Fri, 09 Oct 2026 08:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Oct 2026 08:40 AM IST
सार

खजूर पोषक तत्वों से भरपूर सूखा फल है, जिसमें नेचुरल शुगर, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसका संतुलित मात्रा में सेवन शरीर को ऊर्जा देने, पाचन बेहतर रखने और आयरन की कमी से बचाव में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
Dates for Energy, Digestion and Heart Health Know Benefits in hindi
थकान-कमजोरी में खजूर - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नट्स-सीड्स का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। सूखे मेवों में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है। जिन लोगों को अक्सर कमजोरी और थकान की समस्या बनी रहती है उन्हें भी सूखे मेवे खाने से लाभ मिल सकता है।



आहार विशेषज्ञ बताते हैं, खजूर को सिर्फ मीठा सूखा फल समझना ठीक नहीं है। इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे लंबे समय से पौष्टिक आहार का हिस्सा माना जाता रहा है। जिन लोगों को अक्सर कमजोरी या थकान महसूस होती है, उनके लिए भी खजूर उपयोगी हो सकता है। नियमित मात्रा में खजूर खाने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ कई और स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

एनीमिया के शिकार लोगों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता रहा है। 

Trending Videos
Dates for Energy, Digestion and Heart Health Know Benefits in hindi
शरीर में आयरन की कमी - फोटो : Freepik.com

आयरन की कमी में हो सकता है उपयोगी

खजूर में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसलिए इसे आयरन की कमी से बचाव करने वाले आहार में शामिल किया जा सकता है। 
 

  • महिलाओं और गर्भावस्था के दौरान आयरन की जरूरत बढ़ जाती है, इसलिए इस समय पौष्टिक आहार का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। 
  • खजूर में आयरन और कॉपर होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करते हैं।
  • इसके अलावा खजूर में विटामिन बी6 के साथ फ्लेवोनॉइड्स और कैरोटेनॉइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में भूमिका निभाते हैं।
     
Dates for Energy, Digestion and Heart Health Know Benefits in hindi
थकान-कमजोरी की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

शरीर को देता है ताकत

खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक शर्करा होती हैं। ये शरीर को जल्दी ऊर्जा देने में मदद करती हैं। इसी कारण से व्यायाम करने वाले या एथलीट्स खजूर को अपने आहार में शामिल करते हैं।
 

  • कमजोरी और थकान महसूस होने पर भी यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत हो सकता है। कुछ अध्ययनों में दूध के साथ खजूर का सेवन भी फायदेमंद बताया गया है। हालांकि, खजूर मीठा होता है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dates for Energy, Digestion and Heart Health Know Benefits in hindi
पेट की समस्या और कब्ज - फोटो : Freepik.com

कब्ज और पाचन की समस्या में मददगार

अगर पाचन ठीक नहीं रहता या अक्सर कब्ज की शिकायत होती है तो खजूर को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आंतों की गतिविधि को बेहतर रखने में मदद करता है। फाइबर मल को नरम करने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। नियमित और संतुलित मात्रा में खजूर खाने से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायता मिल सकती है।


 दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद

खजूर में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाव में मदद करता है। इस वजह से खजूर को हृदय की सेहत के लिए उपयोगी आहार माना जाता है। संतुलित आहार का हिस्सा बनाकर इसका सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed