फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांतों और मुंह की सफाई पर नहीं देते ध्यान तो हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

Tue, 03 Dec 2019 07:26 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 03 Dec 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Brushing teeth many times a day could protect you from heart failure
दांत - फोटो : pixabay

अगर आप अपने दांतों और मुंह का अच्छी तरह से ख्याल रखते हैं तो आपको दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। एक ताजा शोध में यह बात सामने आई है। शोध का कहना है कि जो लोग दिन में तीन या इससे ज्यादा बार अपने दांतों की सफाई करते हैं उन्हें दिल की बीमारियों का जोखिम कई गुना कम हो जाता है।


 

Brushing teeth many times a day could protect you from heart failure
teeth

हालांकि दांतों की सफाई के साथ ही यह बात भी ध्यान रखें कि मुंह के ऊपरी परत को कोई नुकसान न पहुंचे। इस शोध में बताया गया है कि जो लोग दिन में कम से कम तीन बार ब्रश करते हैं ऐसे लोगों को आर्टिअल फिब्रिलेशन का खतरा 10 फीसदी और हार्ट फेल होने का जोखिम 12 फीसदी कम हो जाता है।

Brushing teeth many times a day could protect you from heart failure
brushing teeth

इस शोध में मुंह की सफाई का संबंध दिल की बीमारियों से जोड़ा गया है। अगर आप अपने दांतों और मुंह की सफाई रखते हैं तो आपको दिल की बीमारियों का जोखिम कम रहता है। यह शोध साउथ कोरिया में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brushing teeth many times a day could protect you from heart failure
avd - फोटो : getty images

दरअसल अगर मुंह की सफाई न रखी जाए तो यहां पैदा होने वाले बैक्टीरिया की वजह से दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। यह शोध यूरोपियन जनरल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियॉलजी में प्रकाशित हुआ है। शोध 40 से 79 साल उम्र वाले लोगों पर किया गया और  16 लाख लोगों के डाटा का विश्लेषण कर शोधकर्ताओं इस निष्कर्ष पर पहुंचे।

विज्ञापन
Brushing teeth many times a day could protect you from heart failure
teeth

शोध में सामने आया कि जो लोग दिन में तीन बार ब्रश करते हैं ऐसे लोगों के सबजिवलिंग बायोफिल्म में बैक्टीरिया बहुत तेजी से घट जाते हैं। ये वो बैक्टीरिया हैं जो दांतों और मसूड़ों के बीच की जगह में पैदा होते हैं और दिल की बीमारियों से इनका सीधा संबंध होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed