फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: डिनर के समय यह छोटी सी गलती पाचन से लेकर नींद तक, कई समस्याओं का बन सकती है कारण, बरतें सावधानी

Fri, 16 Sep 2022 07:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Sep 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
heavy dinner side effects, dinner for better health tips in hindi
डिनर को हमेशा हल्का रखें - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार की पौष्टिकता पर ध्यान देना बहुत आवश्यक माना जाता है। हालांकि सिर्फ इतना ही पर्याप्त नहीं है, आप किस वक्त किन चीजों का सेवन कर रहे हैं इस बारे में भी ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है। विशेषतौर पर रात के खाने के वक्त आहार का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। रात के समय मेटाबॉलिज्म की दर कम होती है, ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डिनर को हमेशा हल्का रखने की सलाह देते हैं। वहीं जो लोग रात में भारी भोजन करते हैं उन्हें अक्सर पाचन से संबंधित समस्याएं बनी रहती हैं। डिनर में आहार का चयन भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार की मात्रा का निर्धारण किया गया है। सुबह के नाश्ते को हमेशा भारी और पौष्टिक चीजों वाला रखा जाना चाहिए, दोपहर का भोजन हल्का और रात का भोजन सबसे हल्का रखें। हालांकि ज्यादातर लोग इसका उल्टा करते हैं।

अधिकतर लोग डिनर में काफी भारी आहार कर लेते हैं जिसके कारण कई प्रकार की पाचन और अन्य समस्याएं बन रह सकती हैं। लंबे समय तक बनी रहने वाली यह आदत कई क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ा देती है। आइए जानते हैं कि रात के समय अधिक भोजन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

heavy dinner side effects, dinner for better health tips in hindi
रात के समय करें हल्का भोजन - फोटो : iStock

रात के खाने से संबंधित इन महत्वपूर्ण बातों को भी जानिए

आहार विशेषज्ञ बताते हैं,  रात का खाना 8 बजे तक खा लेना चाहिए। जल्दी खाना खाने से आपके सिस्टम को भोजन को बेहतर ढंग से पचाने में मदद मिलती है। एंडोक्राइन सोसाइटी के जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार,  देर से डिनर करने वाले लोगों में वजन बढ़ने और हाई ब्लड शुगर का खतरा अधिक हो सकता है। रात के खाने को हल्का रखने की भी सलाह दी जाती है। चूंकि रात में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, ऐसे में आपके द्वारा खाया गया भारी भोजन ठीक से पच नहीं पााता है। इसके कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।

heavy dinner side effects, dinner for better health tips in hindi
पाचन संबंधी समस्याओं का जोखिम - फोटो : istock

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का खतरा

यदि आप रात में लगातार भारी भोजन करते हैं, तो आपका पाचन कमजोर हो सकता है और समय के साथ यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोग, कब्ज और पेट फूलने का कारण बन सकता है। रात के समय में मेटाबॉलिज्म कम होने के कारण भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है जिससे पेट में लंबे समय तक बिना पचा हुआ भोजन बना रहता है। इससे न तो आपको भोजन से पर्याप्त पोषण ही मिल पाता है साथ ही यह पाचन विकारों को बढ़ावा देने वाली स्थिति भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy dinner side effects, dinner for better health tips in hindi
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें - फोटो : istock

हृदय गति में वृद्धि की समस्या

जब आप रात के समय में अधिक भोजन करते हैं, तो इस स्थिति में आपके हृदय को सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिसके परिणामस्वरूप हृदय गति बढ़ सकती है। खाने से भी रक्तचाप में वृद्धि हो सकती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की 2019 की वार्षिक बैठक में रिपोर्ट किए गए एक अध्ययन में कहा गया  कि इस तरह की आदत रक्तचाप और रक्त शर्करा
को बढ़ाने का कारण हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही इस तरह की दिक्कत रहती है उनके लिए यह और भी समस्याओं का कारण हो सकती है।




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed