फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: डायबिटीज में खा सकते हैं आलू? जानिए कितनी फायदेमंद है ये सब्जी, क्या हो सकते हैं इसके नुकसान?

Fri, 16 Sep 2022 12:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Sep 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
Potato Benefits And Side Effects Aloo Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
आलू खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Istock

आलू हर घर में प्रयोग में लाई जाने वाली सबसे आम सब्जियों में से एक है। यह हर मौसम में उपलब्ध होता है और इसे अन्य कई सब्जियों के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। भारत में आलू की अच्छी उपज रही है, सेहत के लिहाज से भी आलू को कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। आलू कई विटामिन्स और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है।



एक मध्यम आकार के आलू (173 ग्राम) से शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे 161 कैलोरी, प्रोटीन ( 4.3 ग्राम),  कार्ब्स (36.6 ग्राम), फाइबर (3.8 ग्राम) और विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे शरीर के लिए अति आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।

अध्ययनों में पाया गया है कि आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में विशेष लाभकारी हो सकते हैं। क्या आलू वास्तव में स्वस्थ है? आलू चूंकि कार्बोहाइड्रेट का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है, ऐसे में अक्सर यह सवाल खड़ा होता रहता है कि क्या जिन लोगों को मधुमेह की समस्या है वह आलू खा सकते हैं? आइए इस बारे में शोध के आधार पर समझते हैं। 

Potato Benefits And Side Effects Aloo Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : iStock

डायबिटीज में खा सकते हैं आलू? 

डायबिटीज में आलू खाना कितना सुरक्षित है, इसपर लगातार बहस होती रही है। अध्ययनों से पता चलता है कि आलू में एक विशेष प्रकार का स्टार्च होता है जिसे प्रतिरोधी स्टार्च के रूप में जाना जाता है। इस स्टार्च का ब्रेकडाउन नहीं होता है और शरीर द्वारा पूरी तरह से अवशोषित हो जाता है। अनुसंधानों में इस प्रतिरोधी स्टार्च को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ वाला बताया है जिसमें इंसुलिन प्रतिरोध को कम करना भी शामिल है।

टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिरोधी स्टार्च वाले भोजन का सेवन करने से भोजन के बाद रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है। हालांकि अपने डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही डायबिटीज में आलू का सेवन करें।

Potato Benefits And Side Effects Aloo Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
आलू में मौजूद पोषक तत्व - फोटो : Pixabay

एंटीऑक्सीडेंट्स से होता है भरपूर

आलू फ्लेवोनोइड्स, कैरोटेनॉयड्स और फेनोलिक एसिड जैसे यौगिकों से भरपूर होते हैं।  ये यौगिक मुक्त कणों के रूप में जाने जाने वाले हानिकारक अणुओं को निष्क्रिय करके शरीर में एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं। मुक्त कणों के कारण हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि आलू में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, लिवर और पेट के कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने में सहायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Potato Benefits And Side Effects Aloo Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
पाचन के लिए आलू के लाभ - फोटो : iStock

पाचन को रखता है ठीक

आलू में मौजूद प्रतिरोधी स्टार्च, पाचन स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है। जब प्रतिरोधी स्टार्च बड़ी आंत में पहुंचता है, तो यह आंतों के गुड बैक्टीरिया के लिए भोजन बन जाता है। ये बैक्टीरिया इसे पचाते हैं और इसे शॉर्ट-चेन फैटी एसिड ब्यूटायरेट में बदल देते हैं।

अध्ययनों से पता चला है कि ब्यूटायरेट, बड़ी आंत में सूजन को कम कर सकता है, इसे कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को कम कर करने वाला भी माना जाता है।

विज्ञापन
Potato Benefits And Side Effects Aloo Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
आलू के फायदे और नुकसान - फोटो : istock

आलू से होने वाले नुकसान

अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक वैसे तो आलू खाने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है, पर इसका अधिक सेवन पेट में सूजन, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा आलू के अधिक सेवन के कारण कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण उच्च रक्तचाप या इंसुलिन प्रतिरोध जैसी समस्याओं का जोखिम भी हो सकता है। हमेशा संयमित मात्रा में ही आलू का सेवन किया जाना चाहिए।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed