फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heatwave: गर्मी के कारण बढ़ रहे हैं ड्राई आइज के मामले, डॉक्टर से जानिए इस समस्या के लक्षण और बचाव के तरीके

Wed, 12 Jun 2024 10:36 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jun 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
Heatwaves can harm eye health know Eye Problems Caused By Heat and its prevention
आंखों की समस्या - फोटो : iStock

देशभर में तेजी से बढ़ती गर्मी ने सेहत के लिए कई सारी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। उच्च तापमान में अधिक समय तक रहने के कारण हीट स्ट्रोक का तो जोखिम रहता ही है साथ ही इसका शरीर के कई अंगों पर भी नकारात्मक असर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी और लू के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव करते रहना जरूरी है। गंभीर स्थितियों में ये कई अंगों को गंभीर क्षति पहुंचा सकती है साथ ही इसके जानलेवा दुष्प्रभावों का भी खतरा रहता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, उच्च तापमान के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं के बढ़ने का खतरा देखा जाता रहा है। अधिक गर्मी और शुष्क हवाएं आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हैं। अस्पतालों में इन दिनों आंखों में लालिमा, दर्द, जलन और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मामले भी बढ़े हैं। इतना ही नहीं उच्च तापमान आंखों में सूखेपन यानी ड्राई आइज की समस्या को भी बढ़ाने वाली हो सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

Heatwaves can harm eye health know Eye Problems Caused By Heat and its prevention
बढ़ती गर्मी के दुष्प्रभाव - फोटो : istock

बढ़ती गर्मी का आंखों पर असर

बढ़ती गर्मी आंखों के लिए कितनी खतरनाक है इस बारे में जानने के लिए हमने पुणे में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतिभा दीक्षित से संपर्क किया। डॉ प्रतिभा कहती हैं, गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करते रहना तो जरूरी है ही साथ ही आंखों की सेहत को लेकर भी सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मियों के दौरान, न केवल त्वचा बल्कि आंखों को भी यूवी किरणों से बचाने की जरूरत होती है। थोड़ी सी असावधानी के कारण आंखें में लालिमा, खुजली, जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। 

गर्मियों में ड्राई आइज सिंड्रोम के मामले भी अधिक देखे जाते रहे हैं।

Heatwaves can harm eye health know Eye Problems Caused By Heat and its prevention
आंखों में सूखेपन का खतरा - फोटो : istock

ड्राई आई सिंड्रोम का जोखिम

डॉ प्रतिभा बताती हैं, बहुत ज्यादा गर्मी और सर्दी दोनों ही आंखों के लिए नुकसानदायक है। ये आंखों में सूखेपन के खतरे को बढ़ा देती है। ड्राई आई की समस्या तब होती है जब आपकी आंखें नम रहने के लिए पर्याप्त आंसू का उत्पादन नहीं कर पाती है। इन स्थितियों में आपकी आंखें असहज महसूस करती हैं और कुछ मामलों में यह दृष्टि संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं।

अगर समय रहते इस समस्या का उचित इलाज न किया जाए तो इसके कारण धुंधला दिखाई देने और आंखों की रोशनी कम होने का भी खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heatwaves can harm eye health know Eye Problems Caused By Heat and its prevention
आंखों में होने वाली दिक्कतें - फोटो : iStock

कैसे करें ड्राई आइज की समस्या की पहचान?

ड्राई आइज के कारण आंखों में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। गर्मियों में धूप के कारण आपकी आंखों में चुभन, जलन या खुजली होने लगती है, इसके अलावा कुछ लोगों को प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता का भी खतरा हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना और समय पर इसका उपचार प्राप्त करना आवश्यक माना जाता है। 

  • आंखों का लाल रहना।
  • आंखों में कुछ होने का एहसास।
  • रात में गाड़ी चलाने में कठिनाई।
  • आंखों से अक्सर पानी आना, आंखों में जलन बने रहना। 
  • धुंधला दिखाई देना या आंखों में अक्सर थकावट का एहसास होते रहना।
विज्ञापन
Heatwaves can harm eye health know Eye Problems Caused By Heat and its prevention
आंखों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock

ड्राई आइज की समस्या से कैसे बचें?

नेत्र रोग विशेषज्ञ बताती हैं, गर्मी के कारण निर्जलीकरण होने का जोखिम रहता है जिससे आंसू का उत्पादन भी कम हो जाता है। इस तरह के जोखिमों से बचे रहने के लिए सुनिश्चित करें कि आप पूरे दिन खूब पानी पीते रहें। इसके अलावा एयर कंडीशनर के सीधे संपर्क में रहने से भी बचना जरूरी है। ये आपकी आंखों को सूखा बना सकती है। आहार को ठीक रखना, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन्स से भरपूर चीजों का अधिक सेवन करना भी आंखों को स्वस्थ रखने और गर्मी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने में मददगार है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed