{"_id":"5cea3793bdec22071e6d69f3","slug":"heat-stroke-dangerous-for-heart-patient","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्ट पेशेंट को ज्यादा होता है हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे करें बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हार्ट पेशेंट को ज्यादा होता है हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे करें बचाव
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sun, 26 May 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों तापमान बढ़ता जा रहा है और लोग गर्मी से बेहाल हैं। तेज गर्मी और कड़क धूप में लू लगने का खतरा ज्यादा है। वैसे तो लू किसी को भी लग सकती है लेकिन हार्ट पेशेंट के लिए लू कुछ ज्यादा ही खतरनाक है। इसलिए ऐसे लोगों को गर्मी में ज्यादा ध्यान से रहने की जरूरत होती है जो दिल संबंधी बीमारियों से ग्रसित हैं। आइए जानते हैं हार्ट संबंधित मरीजों को लिए इन दिनों कैसे बचाव करना चाहिए।
2 of 5
चिकित्सकों के अनुसार लू लगने की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है मतलब शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यही स्थिति नर्व्स में रिसाव और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। सांस फूलने लगती है और दिल पर प्रेशर बढ़ जाता है। इसलिए हार्ट पेशेंट्स को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
3 of 5
धूप में निकलने से पहले अपने शरीर को अच्छी तरह से ढक लें और सूती कपड़े पहनें। साथी में पानी, ग्लूकोज और नींबू रखें ताकि बीच-बीच में पीते रहें और आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेल का जूस भी हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाने में फायदेमंद होता है। बेल के जूस में बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी होता है जो सेहत का ख्याल रखता है। इसके अलावा सत्तू का घोल, छाछ और दही का भी सेवन करें। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
5 of 5
ज्यादा टाइट और गहरे रंग के कपड़े ना पहनें। खाली पेट बाहर ना जाएं और ज्यादा देर भूखे ना रहें। धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें। इसके अलावा चेहरे को भी कपड़े से ढक लें। प्याज का जूस भी लू लगने से बचाता है। आयुर्वेद के अनुसार लू से बचाने में प्याज का जूस काफी मददगार होता है। गर्मी के मौसम में मिलने वाली सब्जियों की तासीर ठंडी होती है और ऐसी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।