फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heat Exhaustion: तेज धूप बेहोश तक कर सकती है आपको, चक्कर आएं तो तुरंत करें ये काम

Sat, 18 May 2024 11:31 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 May 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
heat exhaustion and fainting during summer season know its causes and prevention tips in hindi
बेहोशी की दिक्कत - फोटो : istock

देशभर में तेजी से बढ़ती गर्मी और लू के शरीर पर कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सभी लोगों को इन दिनों धूप और गर्मी से बचाव करते रहना चाहिए। जिन लोगों को पहले से ही किसी प्रकार की क्रोनिक बीमारी जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या हृदय रोगों की समस्या रही है उन्हें इन दिनों में और भी सावधान हो जाना चाहिए। लू के कारण अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है।



गर्मी के दिनों में आपने भी बेहोशी और चक्कर आने जैसे मामलों के बारे में जरूर सुना और देखा होगा। पर क्या आप जानते है कि आखिर ऐसा होता क्यों है और गर्मी के कारण कोई बेहोश हो जाए तो तुंरत क्या उपाय किए जाने चाहिए जिससे उसे किसी गंभीर समस्या से बचाया जा सके?

heat exhaustion and fainting during summer season know its causes and prevention tips in hindi
गर्मी की बढ़ती समस्या - फोटो : istock

हीट स्ट्रोक के कारण होने वाली समस्या

हीट स्ट्रोक या गर्मी के कारण आने वाले चक्कर-बेहोशी की समस्या आमतौर पर तब होती है जब हमारे शरीर का तापमान कुछ प्रकार के बाहरी कारकों जैसे उच्च तापमान की प्रतिक्रिया में काफी बढ़ जाता है। अत्यधिक गर्मी के मौसम में बाहर रहने वाले, फील्ड में काम करने वाले या गर्मी के मौसम में बाहर खेलने-व्यायाम करने वाले लोगों में ये दिक्कत अधिक देखी जाती रही है। 

यह दिक्कत तब भी हो सकती है जब आप किसी गर्म कार या इनडोर क्षेत्र में हों जहां का तापमान अधिक हो। यही कारण है कि गर्मियों में सेहत का ख्याल कैसे रखें, क्या करें-क्या नहीं? इस बारे में जानना जरूरी है।

heat exhaustion and fainting during summer season know its causes and prevention tips in hindi
गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

क्यों होती है बेहोशी?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, गर्मी के दिनों में अधिक तापमान के संपर्क में आने के अलावा भी कुछ स्थितियां हैं जिनके कारण आपको चक्कर आने-थकान और बेहोशी की समस्या हो सकती है।
 
निर्जलीकरण यानी कि डिहाइड्रेशन इसका एक प्रमुख कारण है। शरीर से पसीने के रूप में पानी निकल जाने और उस अनुपात में पानी न पीने की स्थिति में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जिसमें बेहोशी होना एक प्रमुख लक्षण है। इसके अलावा अचानक से ठंड से गर्म या गर्म से ठंडी जगहों में जाने से शरीर के तापमान में होने वाले बदलाव के कारण भी बेहोशी-चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heat exhaustion and fainting during summer season know its causes and prevention tips in hindi
गर्मी से करें बचाव - फोटो : istock

गर्मियों में चक्कर आने से कैसे बचें?

डॉक्टर द्वारा दिए गए कुछ सुझावों का पालन करके गर्मियों में चक्कर आने-बेहोशी से बचा जा सकता है।

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सुनिश्चित करें। पानी से भरपूर फलों-सब्जियों का भी सेवन जरूर करें। 
  • अत्यधिक चाय या कॉफी पीने से बचें। इनसे निर्जलीकरण का खतरा हो सकता है।
  • ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) लेते रहें। शरीर के तरल पदार्थों को जल्दी से पूरा करने में इससे मदद मिल सकती है। 
  • गर्मियों में नारियल पानी और नींबू पानी जैसे पेय का सेवन जरूर करते रहें।
  • जितना संभव हो सके सूरज के संपर्क में आने से बचें, खासकर दोपहर के दौरान।
  • सूती, ढीले-ढाले और हल्के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
heat exhaustion and fainting during summer season know its causes and prevention tips in hindi
गर्मी से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : istock

बेहोशी होने पर क्या करें?

डॉक्टर बताते हैं, गर्मी के दिनों में बेहोशी-चक्कर आने का प्रमुख कारण शरीर की तापमान बहुत अधिक बढ़ जाना होता है। यदि कोई बेहोश हो जाए तो सबसे पहले शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपाय करें। डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए तरल पदार्थ-पानी पिलाएं। इन उपायों से भी राहत न मिले तो तुरंत किसी डॉक्टर की मदद लें। समय पर उपचार न मिलने की स्थिति में लक्षणों को बिगड़ने और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा और अधिक हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed