Heart Test : विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, भारत में हृदय रोग से युवाओं की मौत का आंकड़ा दुनियाभर में हृदय संबंधी बीमारियों से होने वाली मौतों का 20 फीसदी है। यह चिंताजनक है कि भारत में हृदय और रक्त की धमनियों का रोग अन्य देशों की तुलना में एक दशक पहले ही हो चुका था। ऐसे में युवा अवस्था में ही हृदय संबंधी रोगों से होने वाली मौत भारत के विकास के लिए भी खतरा है। ऐसे में हृदय की सेहत को बनाए रखना बहुत जरूरी है। साथ ही हृदय संबंधी समस्याओं के बारे में समय रहते सही जानकारी होना और बीमारी पनपने से पहले ही उसे पता लगाकर इलाज की प्रक्रिया को अपना लेना हृदय के कारण होने वाली मृत्यु दर पर नियंत्रण कर सकती है। ऐसे में आपका हृदय कितना सुरक्षित है, ये पता लगाने के लिए हार्ट टेस्ट कराएं। आप आसानी से खुद घर पर हार्ट का हेल्थ चेकअप कर सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर दिल की सेहत का पता लगाने के लिए हार्ट मेडिकल टेस्ट का तरीका
Heart Test: घर पर लगाएं दिल की बीमारी का पता, इस तरह करें टेस्ट
लंबाई से करें टेस्ट
एक स्टडी के मुताबिक, आपकी लंबाई हृदय रोग के खतरे के बारे में बता सकती है। पुरुषों की औसत हाइट 5 फीट 9 इंच होती है। वहीं महिलाओं की औसत लंबाई 5 फीट 3 इंच होती है। लेकिन अगर आप औसत लंबाई से 2.5 इंच कम हैं, तो आपको हृदय रोग का खतरा 13.5 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है।
शरीर का साइज
आप अपनी कमर और हिप्स के साइज से भी पता लगा सकते हैं कि हृदय रोग का जोखिम कितना है। जिन लोगों की कमर का साइज, कूल्हे के साइज से ज्यादा है, उनमें हृदय रोग का खतरा काफी अधिक होता है। वहीं अगर पेट के आसपास चर्बी होती है, तो भी सामान्य लोगों की तुलना में आपको हृदय रोग होने का खतरा ज्यादा है।
सीढ़ियों पर करें टेस्ट
हार्ट का मेडिकल टेस्ट करने के लिए सबसे आसान तरीका है, सीढ़ियों पर चढ़ना। अगर आप एक मिनट में 50-60 सीढ़ियां चढ़ लेते हैं, तो आपका हृदय स्वस्थ है। और अगर सीढ़ियां चढ़ने में आपको अधिक समय लगता है, तो आपको दिल के प्राॅपर चेकअप की जरूरत है।
उठने-बैठने का टेस्ट
जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं, फिर जमीन पर पालथी मारकर बैठे और फिर से खड़े हो जाएं। अगर बिना किसी मदद के आप आसानी से इस प्रक्रिया को कर लेते हैं तो तो आपका हृदय स्वस्थ है और हृदय रोग से मौत का खतरा 21 फीसदी तक कम होता है। लेकिन अगर उठने बैठने में आपको मेहनत लगती है, हाथों या अन्य अंगों की मदद से आपको उठना बैठना पड़े तो आपका हार्ट कमजोर हो सकता है।