फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Attack: महसूस हो रहे हैं ये तीन लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास, हार्ट अटैक का हो सकता है संकेत

Sat, 27 May 2023 03:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 27 May 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
Heart Attack Signs Body Gives This Warning Before a Heart Attack News In Hindi
हार्ट अटैक के संकेत क्या हैं? - फोटो : iStock

हृदय रोगों को गंभीर समस्याकारक और जानलेवा माना जाता है। इसका जोखिम किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकता है। विशेषकर कोविड-19 के बाद हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्याओं का जोखिम काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से लोगों में लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी के मामले देखे जा रहे हैं, उसने इस तरह के जोखिमों को और भी बढ़ा दिया है। यहां तक कि बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं, 5 साल से भी कम आयु के बच्चों में कार्डियक अरेस्ट का जोखिम देखा जा रहा है।



विभिन्न कारणों से सभी उम्र के लोगों में हृदय रोग आम होता जा रहा है। हाल ही में फिल्म ओम शांति ओम और टीवी धारावाहिक अनुपमा के कलाकार अभिनेता नितेश पांडे की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है, वह 50 वर्ष के थे। इससे पहले सतीश कौशिक, सिद्धार्थ शुक्ला, पुनीत राजकुमार, सिंगर केके से लेकर राजू श्रीवास्तव कई लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो चुकी है। डॉक्टर कहते हैं, हृदय को स्वस्थ रखने वाले उपायों का पालन करते हुए हार्ट अटैक के जोखिमों पर ध्यान देते रहना सभी के लिए आवश्यक है। 

आइए ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं जो हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं।

Heart Attack Signs Body Gives This Warning Before a Heart Attack News In Hindi
छाती में दर्द और जकड़न - फोटो : istock

छाती में दर्द-बेचैनी

दिल के दौरे का सबसे आम लक्षण सीने में दर्द या बेचैनी होना है। इसमें आपको छाती के बीच या बाईं ओर जकड़न-दबाव या निचोड़ने जैसा अनुभव हो सकता है। ऐसा लगातार या रुक-रुक कर हो सकता है, यह कुछ मिनटों तक बना रह सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोगी के चलने या सीढ़ी चढ़ने में असुविधा या दर्द बढ़ सकता है। इस तरह की दिक्कत हो रही हो तो तुरंत किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह ली जानी चाहिए।

Heart Attack Signs Body Gives This Warning Before a Heart Attack News In Hindi
हृदय रोगों के जोखिम कारक - फोटो : Pixabay

शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द

दिल के दौरे के लक्षणों में छाती के अलावा शरीर के ऊपरी हिस्से तक दर्द फैल सकता हैं। कुछ लोगों को बाहों (आमतौर पर बाएं हाथ), पीठ, गर्दन, जबड़े में भी दर्द का अनुभव होता रह सकता है। व्यायाम या चलते समय यह बढ़ भी सकता है, जबकि जब आप आराम करते हैं तो यह कम हो जाता है। छाती के साथ बाएं हाथ में दर्द जो जबड़ों तक फैल रहा हो इसे दिल का दौरा पड़ने का स्पष्ट संकेत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heart Attack Signs Body Gives This Warning Before a Heart Attack News In Hindi
सांस लेने में होने वाली दिक्कत - फोटो : iStock

सांस फूलना या सांस लेने में कठिनाई

सांस लेने में कठिनाई महसूस होना दिल के दौरे का संकेत हो सकता है। यह लक्षण सीने में दर्द के बिना भी हो सकता है। चलने या नींद के दौरान सांस लेने में कठिनाई बहुत महत्वपूर्ण लक्षण है जो हृदय रोगों की गंभीरता से संबंधित हो सकता है। यदि आप सांस लेने में कठिनाई महसूस करते हैं, साथ ही छाती में दर्द या असहजता बनी रहती है तो इस बारे में तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह ले लें।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed