फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best & Worst: लिवर को रखना है स्वस्थ, तो जानिए किन चीजों का करें सेवन और किनसे बनाएं बिल्कुल दूरी?

Sat, 27 May 2023 02:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 27 May 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
Healthy Liver Diet Boost Liver Health With These Foods and Avoid These Harmful Substances
लिवर को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Pixabay

लिवर, शरीर के उन महत्वपूर्ण अंगों में से एक है जो एक साथ कई काम करता है। पाचन के लिए आवश्यक यह अंग, रक्त में अधिकांश रासायनिक स्तरों को नियंत्रित करने, पित्त के उत्पादन के साथ अपशिष्ट उत्पादों को दूर करने में भी मदद करता है। यानी कि इस अंग में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे शरीर की सेहत को प्रभावित करने वाला हो सकता है। लिवर आपके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को भी व्यवस्थित बनाए रखने में मदद करता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को अपने आहार और दिनचर्या को ठीक रखना चाहिए, जिससे इस अंग को स्वस्थ रखा जा सके। इसके लिए आवश्यक है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ आहार को स्वस्थ और पौष्टिक रखें।

आइए जानते हैं कि आहार विशेषज्ञ इस अंग के लिए किन चीजों के सेवन को लाभकारी और किन चीजों को नुकसानदायक मानते हैं?

Healthy Liver Diet Boost Liver Health With These Foods and Avoid These Harmful Substances
पानी पीते रहने की बनाएं आदत - फोटो : istock

पानी पीते रहने की बनाएं आदत

अपके लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पानी सबसे फायदेमंद माना जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग दिनभर में पर्याप्त मात्रा, 3-4 लीटर पानी पीते रहते हैं उनमें लिवर और किडनी दोनों अंगों से संबंधित समस्याओं के विकसित होने का जोखिम कम होता है। मीठे पेय जैसे सोडा या स्पोर्ट्स ड्रिंक के बजाय सिर्फ पानी पीने की आदत डालें।

आप हैरान रह जाएंगे कि यह हर दिन आपको न सिर्फ अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करेगा साथ ही लिवर-पाचन की समस्याएं भी इससे कम होंगी।

Healthy Liver Diet Boost Liver Health With These Foods and Avoid These Harmful Substances
आहार में फैट्स की मात्रा करें कम - फोटो : istock

फैटी फूड्स से दूर रहें

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आवश्यक है कि आप अपने आहार से फैटी फूड्स की मात्रा को कम कर दें।  फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पिज्जा के अलावा अन्य जंक-फास्ट फूड्स में वसा की मात्रा अधिक होती है जिससे लिवर की सेहत को नुकसान हो सकता है। उन खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें जिनमें सेचुरेटेड फैट्स की मात्रा अधिक हो, यह आपके लिवर के लिए कार्यों को कठिन बना सकता है।

समय के साथ यह लिवर में इंफ्लामेशन या सिरोसिस का कारण बन सकता है। फैटी फूड्स आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Liver Diet Boost Liver Health With These Foods and Avoid These Harmful Substances
लिवर के लिए नुकसानदायक है शराब - फोटो : Pixabay

अल्कोहल है लिवर का दुश्मन

अल्कोहल आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, भले ही आप इसका कम मात्रा में ही क्यों न सेवन करते हों। शराब पीने वाले लोगों में समय के साथ लिवर सिरोसिस का जोखिम काफी बढ़ा हुआ देखा गया है, यह गंभीर स्थितियों में जानलेवा भी हो सकती है। शराब के कारण लिवर में फैट का निर्माण बढ़ने लगता है जिसके कारण इस अंग का सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। सिर्फ शराब को छोड़कर भी आप लिवर की 40 फीसदी समस्याओं को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Healthy Liver Diet Boost Liver Health With These Foods and Avoid These Harmful Substances
ढेर सारी सब्जियों का करें सेवन - फोटो : Pixabay

सब्जियों से भरपूर हो आपका भोजन

अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आहार में ढेर सारी सब्जियों को शामिल करें। ब्रोकली का सेवन इसमें आपके लिए विशेष लाभकारी है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ब्रोकली का सेवन करने वालों में नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज होने का जोखिम कम होता है। इसके अलावा हरी सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व लिवर के साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।



----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed