फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: अच्छी सेहत चाहते हैं तो इस हेल्दी जूस के साथ करें दिन की शुरुआत, दिखेंगे चमत्कारी लाभ

Mon, 24 Feb 2025 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Feb 2025 07:00 AM IST
सार

व्यायाम के साथ-साथ पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है इसलिए दिन की शुरुआत वेजिटेबल जूस के साथ करना अच्छा माना जाता है। मौसमी सब्जियों के साथ कुछ फलों के जूस का मिश्रण आपको विटामिन्स-मिनरल्स और जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स का फुल डोज दे सकता है। 

विज्ञापन
healthy vegetables juice in morning empty stomach khali pet vegetal juice peene ke fayde
हेल्दी जूस के साथ करें दिन की शुरुआत - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखना है तो दिन की शुरुआत सही तरीके से करना बहुत जरूरी हो जाता है। यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुबह-सुबह वॉक-रनिंग करने और पौष्टिकता वाली चीजों के सेवन की सलाह देते हैं। व्यायाम के साथ-साथ पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है इसलिए दिन की शुरुआत वेजिटेबल जूस के साथ करना अच्छा माना जाता है। मौसमी सब्जियों के साथ कुछ फलों के जूस का मिश्रण आपको विटामिन्स-मिनरल्स और जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स का फुल डोज दे सकता है। 



सुबह के समय आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है इसलिए आप हेल्दी जूस से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अनार, चुकंदर, गाजर और पालक का जूस बनाकर सेवन करना आपकी सेहत को गजब के फायदे दे सकता है।

 

healthy vegetables juice in morning empty stomach khali pet vegetal juice peene ke fayde
हेल्दी जूस के साथ दिन की शुरुआत - फोटो : Adobe stock

हेल्दी जूस के साथ करें दिन की शुरुआत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अनार-चुकंदर और धनिया पत्ते के जूस में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बीमारियों से बचाव करते हैं। अनार, चुकंदर, अदरक, सौंफ और धनिया पत्ते से बने जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। अदरक में जिंजरोल होता है, जो गैस और ब्लोटिंग की समस्या में आराम पहुंचाता है। वहीं अनार और चुकंदर शरीर में खून बढ़ाने में विशेष मददगार हो सकते हैं।

healthy vegetables juice in morning empty stomach khali pet vegetal juice peene ke fayde
थकान-कमजोरी से बचाव के लिए पिएं जूस - फोटो : Freepik.com

मिलेंगे कई सारे लाभ

रोज सुबह अगर आप फलों-सब्जियों के मिश्रण का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं।

  •  इस जूस में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
  • इस वेजिटेबल जूस में विटामिन सी और एंटी- ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं।
  • शरीर को डिटॉक्स करने, त्वचा को स्वस्थ रखने, कोलेजन के स्तर को बढ़ावा देने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को रोकने में इससे मदद मिल सकती है।
  • इस जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन जैसे पोषक तत्व और एंटी- ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाव करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
healthy vegetables juice in morning empty stomach khali pet vegetal juice peene ke fayde
तैयार करें हेल्दी जूस - फोटो : Freepik.com

कैसे बनाएं ये जूस

इस वेजिटेबल जूस को बनाने के लिए 2 बड़ा चम्मच अनार, 2 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, अदरक का टुकड़ा, 1 बड़ा चम्मच सौंफ के दाने, 1 चुकंदर को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से पीस लें। अब इसे छानकर, इसमें आधा नींबू और 1/4 छोटा चम्मच काला नमक मिलाकर सेवन करें। यह जूस डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। क्योंकि जूस में मौजूद ज्यादातर चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

विज्ञापन
healthy vegetables juice in morning empty stomach khali pet vegetal juice peene ke fayde
जूस - फोटो : Adobe

क्या कहती हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ पायल शर्मा कहती हैं, अनार, चुकंदर, अदरक और धनिया पत्ती के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना फायदेमंद रहता है। सुबह के समय मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक तरीके से हो पाता है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसके सेवन से पहले आहार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। विशेषतौर पर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को मरीजों को खान-पान में किसी भी बदलाव को लेकर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।



---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed