फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: खांसी, जुकाम और बुखार में इन चीजों के सेवन से बचें, वरना बढ़ सकती हैं दिक्कतें

Thu, 05 Aug 2021 12:01 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 05 Aug 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Healthy foods that can increase your troubles in cold and flu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन) 


बारिश के मौसम में कई सारी बीमारियां शरीर को जकड़ लेती हैं। ये बिन बुलाए मेहमान की तरह दस्तक देती हैं। इसमें बुखार, खांसी और जुकाम तो आम समस्याएं हैं। इसलिए लोगों को हेल्दी और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अगर इम्यूनिटी मजबूत रहेगी, तभी शरीर भी स्वस्थ रहेगा। इस मौसम में विशेषज्ञ लोगों को ताजा खाना और फल खाने की सलाह देते हैं और बाहर का खाना और बासी खाना खाने से बचने को कहते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हम जिन चीजों को हेल्दी समझ कर खा लेते हैं, बाद में वो खांसी, जुकाम और बुखार में समस्याओं को और बढ़ा देते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो इन बीमारियों से बचा भी जा सकता है और इनसे राहत भी पाई जा सकती है। आइए जानते हैं कि अगर आपको खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या है, तो किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए? 

Healthy foods that can increase your troubles in cold and flu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

स्ट्रॉबेरी 

  • स्ट्रॉबेरी को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। यह खून के जमाव का कारण बन सकता है, जिससे छाती में जमा हुआ बलगम नाक और साइनस वाले हिस्से में परेशानियों को और बढ़ा सकता है। इसलिए खांसी, जुकाम और बुखार की स्थिति में इसके सेवन से बचें। 
Healthy foods that can increase your troubles in cold and flu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खट्टे फल 

  • संतरा, अंगूर, नींबू और मौसमी जैसे खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड पाए जाते हैं, जो गले की दिक्कतें बढ़ा सकते हैं। इसलिए गले में खराश, दर्द और खांसी की समस्या में इनका सेवन नहीं करना चाहिए, वरना दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy foods that can increase your troubles in cold and flu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

केला 

  • केले को तुरंत ऊर्जा देने वाला फल माना जाता है, इसलिए बहुत से लोग नियमित रूप से सुबह में इसका सेवन करते हैं। लेकिन चूंकि केले की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में खांसी, जुकाम आदि की समस्या में इसका सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे समस्याएं और बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
Healthy foods that can increase your troubles in cold and flu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पपीता 

  • पपीते को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह विटामिन से भरपूर होता है। लेकिन खांसी और जुकाम की समस्या में इसका सेवन न ही करें तो बेहतर है, क्योंकि यह नासिका मार्ग में सूजन की दिक्कत बढ़ा सकता है। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed