स्वस्थ और फिट रहने के लिए सुबह के समय नाश्ता करना बहुत जरूरी है। सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। सर्दियों में खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सर्दियों के मौसम में डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे। खाली पेट इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेममंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए सर्दियों के मौसम में नाश्ते में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
{"_id":"5fe489b29bc93972cd161de8","slug":"healthy-breakfast-for-winter-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में सुबह के नाश्ते में करें इन चीजों को शामिल, दिनभर रहेंगे तरोताजा ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में सुबह के नाश्ते में करें इन चीजों को शामिल, दिनभर रहेंगे तरोताजा
Thu, 24 Dec 2020 06:05 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ और फिट रहने के लिए सुबह के समय नाश्ता करना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
Trending Videos
सुबह नाश्ते में भीगे हुए बादाम का सेवन काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
भीगे हुए बादाम
- सुबह नाश्ते में भीगे हुए बादाम का सेवन काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। बादाम में मैंगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।
रोजाना सुबह नाश्ते में भीगे हुए अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भीगे हुए अखरोट
- अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखते हैं। सर्दियों के मौसम में भीगे हुए अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह नाश्ते में भीगे हुए अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाश्ते में ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ओट्स
- नाश्ते में ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओट्स का सेवन करके आप दिनभर तरोताजा रहेंगे। ओट्स का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है। सर्दियों में ओट्स को सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है।
विज्ञापन
खाली पेट पपीता का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
पपीता
- खाली पेट पपीता का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट पपीता का सेवन कर आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। नाश्ते में पपीता को जरूर शामिल करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।