फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में सुबह के नाश्ते में करें इन चीजों को शामिल, दिनभर रहेंगे तरोताजा 

Thu, 24 Dec 2020 06:05 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 24 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
healthy breakfast for winter in india
स्वस्थ और फिट रहने के लिए सुबह के समय नाश्ता करना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्वस्थ और फिट रहने के लिए सुबह के समय नाश्ता करना बहुत जरूरी है। सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। सर्दियों में खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सर्दियों के मौसम में डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे। खाली पेट इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेममंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए सर्दियों के मौसम में नाश्ते में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...

healthy breakfast for winter in india
सुबह नाश्ते में भीगे हुए बादाम का सेवन काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

भीगे हुए बादाम

  • सुबह नाश्ते में भीगे हुए बादाम का सेवन काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। बादाम में मैंगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।
healthy breakfast for winter in india
रोजाना सुबह नाश्ते में भीगे हुए अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भीगे हुए अखरोट

  • अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखते हैं। सर्दियों के मौसम में भीगे हुए अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह नाश्ते में भीगे हुए अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
healthy breakfast for winter in india
नाश्ते में ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ओट्स

  • नाश्ते में ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओट्स का सेवन करके आप दिनभर तरोताजा रहेंगे। ओट्स का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है। सर्दियों में ओट्स को सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है।
विज्ञापन
healthy breakfast for winter in india
खाली पेट पपीता का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पपीता

  • खाली पेट पपीता का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट पपीता का सेवन कर आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। नाश्ते में पपीता को जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed