{"_id":"60ec33e540def6009e292d0d","slug":"health-tips-whether-the-lungs-are-strong-or-weak-you-can-know-in-these-four-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: ऐसे जान सकते हैं आपके फेफड़े मजबूत हैं या कमजोर, इन 4 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना अलर्ट: ऐसे जान सकते हैं आपके फेफड़े मजबूत हैं या कमजोर, इन 4 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता
मानव शरीर के हर एक अंग की अपनी महत्वता है, अपनी जरूरत है। सोचिए अगर किसी एक अंग में भी तकलीफ हो, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। अब जैसे आप फेफड़ों को ही ले लीजिए। व्यक्ति को अगर स्वस्थ रहना है तो उसके फेफड़ों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। लेकिन पहले से कई बीमारी के अलावा अब कोरोना वायरस जैसी महामारी ने तो हर किसी की चिंता को दोगुना बढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस लोगों के फेफड़ों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है, जिसकी वजह से इंसान की हालत बिगड़ने लगती है। कोरोना की दूसरी लहर में भी सामने आया कि लोगों के फेफड़ों को इस वायरस ने नुकसान पहुंचाया। इसलिए हमें ये जानना जरूरी है कि हमारे फेफड़े हेल्दी हैं या नहीं। तो चलिए ये जानने के कुछ तरीकों के बारे में आपको बताते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सांस फूलना
अगर रोजाना अपनी दिनचर्या के कामों के दौरान आपकी सांस फूल रही है, तो ये संकेत हो सकता है कि आपके फेफड़े कमजोर हों। इन कामों में तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना, घर के कामों को करना आदि शामिल हैं। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लंबे समय से खांसना
कई बार मौसम बदलने की वजह से या गले में दर्द होने की वजह से भी हमें खांसी आती है। लेकिन अगर आपको लंबे समय से खांसी आ रही है या फिर आपकी खांसी को 8 सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए ताकि वे समय रहते आपको एक बेहतर इलाज दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
काफी ज्यादा मात्रा में कफ आना
आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो बार-बार खांसते रहते हैं। वे काफी तेज तरीके से खांसते हैं, ऐसे में उनकी खांसी के साथ कफ काफी ज्यादा मात्रा में निकलता है। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सीने में दर्द उठना
अगर आपके सीने में दर्द हो रहा है, खांसते-छींकते समय दर्द हो रहा है या फिर सांस लेते समय हल्का दर्द हो रहा है। ऐसे में ये सभी लक्षण इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपके फेफड़े कमजोर हैं और आप किसी बीमारी की चपेट में भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर विकल्प है।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।