फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या होता है एस्पर्जर्स सिंड्रोम? एलन मस्क को भी है यह बीमारी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Mon, 10 May 2021 05:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 10 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
health tips What is Aspergers Syndrome? Elon Musk also has this disease
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

दुनिया में वैसे तो कई हस्तियां ऐसी हैं, जिनकी चर्चा आए दिन होती रहती है। लेकिन एलन मस्क इस लिस्ट में काफी ऊपर नजर आते हैं। एलन टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक हैं। वहीं, अमेरिकी कॉमेडी टेलीविजन शो सैटर्डे नाइट लाइव नाम के एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि उन्हें एस्पर्जर्स सिंड्रोम है। उनके द्वारा इस बात को दुनिया में सामने रखने के बाद वे एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, और एस्पर्जर्स सिंड्रोम को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

health tips What is Aspergers Syndrome? Elon Musk also has this disease
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

दरअसल, इस अमेरिकी कार्यक्रम में एलन मस्क ने कहा कि, 'मैं पहला इंसान हूं, जिसे एस्पर्जर्स सिंड्रोम है और जो लंबे समय से चल रहे एक टेलीविजन शो को होस्ट कर रहा है।' वहीं, माना जाता है कि जिन लोगों को एस्पर्जर्स सिंड्रोम होता है, वो अपने आसपास के वातावरण को आम लोगों की तुलना में अलग तरीके से देखते हैं।

health tips What is Aspergers Syndrome? Elon Musk also has this disease
Elon Musk - फोटो : Social Media

वहीं, इस कार्यक्रम के दौरान जहां कई लोगों ने उनकी तालियां बजाकर सराहना की और उन्हें उत्साहित किया, तो वहीं सोशल मीडिया पर एलन के इस दावे पर कई लोगों ने सवाल उठाए। एलन ने कहा कि, 'मैं जानता हूं कि मैं कभी-कभी कुछ अजीब पोस्ट कर देता हूं, लेकिन मेरा दिमाग ऐसे ही काम करता है।' साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'मैं रॉकेट के जरिए इंसान को मंगल ग्रह पर भेजने वाला हूं, ऐसे में क्या आपको लगता है कि मैं आम इंसान हो सकता हूं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
health tips What is Aspergers Syndrome? Elon Musk also has this disease
Aspergers Syndrome - फोटो : istock

क्या होता है एस्पर्जर्स सिंड्रोम

-आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि एस्पर्जर्स सिंड्रोम क्या है? तो यहां आपको बता दें कि एस्पर्जर्स सिंड्रोम आजीवन रहने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्या है जो व्यक्ति को अलग-अलग तरीके से प्रभावित कर सकती है।

-जो लोग इस समस्या से जूझ रहे होते हैं, उन लोगों को कही या अनकही बातों को समझने में परेशानी हो सकती है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि किसी तरह की जानकारी या बात को प्रोसेस करने में उसके दिमाग को आम व्यक्ति की तुलना में अधिक वक्त लगता है।

विज्ञापन
health tips What is Aspergers Syndrome? Elon Musk also has this disease
Aspergers Syndrome - फोटो : istock

-जिन लोगों को एस्पर्जर्स सिंड्रोम होता है, उनमें से कई व्यक्तियों में किसी एक खास काम को लेकर साधारण व्यक्ति की तुलना में कहीं अधिक दिलचस्पी होती है और वो उस पर ध्यान लगाने में भी सक्षम होते हैं और कई लोग तो इसे अपना करियर बना लेते हैं।

-वहीं, जो लोग इस समस्या से जूझ रहे होते हैं, उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने में भी मुश्किल पेश आती है। हालांकि, ये लोग दूसरे लोगों के प्रति अधिक संवेदनशील और नॉन ऑटिस्टिक व्यक्ति की तुलना में अधिक भावुक हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed