फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई बीमारियों में 'संजीवनी' की तरह काम करते हैं ये 4 फूल, यहां जानें इनके गजब के फायदे

Wed, 02 Jun 2021 04:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Jun 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
health tips These four flowers give benefits in many diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

हमें जब भी कोई तकलीफ होती है तो हम डॉक्टर से संपर्क करते हैं और उनके द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन करते हैं आदि। वहीं, भारतीय आयुर्वेद में भी कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। आयुर्वेद में कई तरह के फूलों का इस्तेमाल काफी पहले से होता हुआ आ रहा है, जिनकी मदद से कई बीमारियों को दूर किया जाता रहा है। इन फूलों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन फूलों में त्वचा की समस्याओं से लेकर कई तरह के संक्रमण तक को ठीक करने की शक्ति होती है। गुलाब, केसर, चंपा जैसे फूलों का सेवन जूस और काढ़े के रूप में भी किया जाता है। इससे ये हमारे शरीर को ये कई लाभ देने के लिए जाने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन फूलों के बारे में कि ये किन-किन बीमारियों में फायदा पहुंचा सकते हैं।

health tips These four flowers give benefits in many diseases
गुलाब के फूल - फोटो : istock

गुलाब का फूल

  • गुलाब का फूल जितना खूबसूरत होता है, उतने ही इसमें कई फायदे छुपे होते हैं। इस फूल में टैनिन, विटामिन-ए, बी और सी पाए जाते हैं। गुलाब के फूल के रस का उपयोग शरीर की गर्मी और सिरदर्द को कम करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा गुलाब की पंखुड़ियों से अस्थमा, खांसी, ब्रोंकाइटिस जैसी फेफड़ों की समस्याएं और पाचन संबंधी समस्याओं जैसे अपच और पेट फूलने को ठीक किया जा सकता है। यही नहीं, गुलाब जल के बारे में तो सभी जानते हैं, जो हमारी आंखों की जलन को दूर करने का काम करता है।
health tips These four flowers give benefits in many diseases
lotus valley - फोटो : istock

कमल का फूल

  • कमल के फूल को काफी पवित्र फूल माना जाता है, और इसका इस्तेमाल पूजा करने में भी किया जाता है। ये सफेद और गुलाबी रंग के बड़े फूल होते हैं। कमल का फूल तापमान, प्यास, त्वचा रोग, जलन, फोड़े, उल्टी-दस्त और ब्रोंकाइटिस को कम करने में काफी कारगर साबित होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips These four flowers give benefits in many diseases
Frangipani flower - फोटो : istock

चंपा का फूल

  • चंपा का फूल सुंगधित होता है और इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में त्वचा रोगों, घावों और अल्सर जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए किया जाता है। इसके अलावा चंपा के फूल का काढ़ा भी काफी लाभदायक होता है। इस काढ़े को पीने से बुखार, चक्कर आना, खांसी और मतली के इलाज में काफी फायदा मिलता है।
विज्ञापन
health tips These four flowers give benefits in many diseases
Hibiscus flower - फोटो : istock

गुड़हल का फूल

  • गुड़हल फूल की पंखुड़ियां और पत्तियां लाल, सफेद, पीली, नारंगी और गुलाबी रंग की होती हैं। गुड़हल का इस्तेमाल करके आयुर्वेदिक चाय तैयार की जाती है, और ये चाय व्यक्ति के ब्लड प्रेशर को कम करने में, लूज मोशन में, पाइल्स में, बालों के झड़ने में हाई ब्लड प्रेशर और खांसी को कम करने में काफी मददगार मानी जाती है।


नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed