प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
मानव शरीर का हर एक अंग जरूरी है, किसी भी एक अंग के बिना ये शरीर पूरा नहीं कहलाता है। वहीं, इन अंगों को काम करने के लिए खून की जरूरत होती है। हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन होना जितना जरूरी है, उतना ही पर्याप्त खून की मात्रा का भी होना। ऐसे में जब शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो हम कई बीमारियों से भी घिर जाते हैं और हमें कई तरह की समस्याओं का सामाना भी करना पड़ता है। यही नहीं, कई लोगों को खून की इतनी कमी हो जाती है कि उन्हें तो खून तक चढ़ाना पड़ता है, जिसमें अपने ब्लड ग्रुप का खून न मिलने जैसी कई दिक्कतें सामने आती हैं। इसलिए हमारे शरीर में जब भी खून की कमी होती है, तो इसके कुछ लक्षण हैं जो हमें अपने शरीर पर नजर आते हैं। साथ ही कुछ चीजों का सेवन करके आप अपने शरीर में खून बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किन चीजों का सेवन करके शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज:-
-ज्यादा थकान महसूस होना
-एनर्जी कम होना
-दिल की धड़कन का असामान्य होना
-सांस लेने में दिक्कत
-सिरदर्द
-चक्कर आना
-त्वचा का पीला पड़ा जाना
-पैर में मरोड़ पैदा होना
-अल्सर।
3 of 6
किशमिश के फायदे
- फोटो : iStock
किशमिश
- थोड़े किशमिश को गुनगुने पानी में अच्छे से धो लें और इसके बाद पीने लायक दूध में डालकर इन्हें उबाल लें और फिर इनका सेवन करें। दिन में दो बार इसे पीने से आपको काफी फायदा मिलेगा। इससे थकान और कमजोरी दूर होने लगेगी। किशमिश हमारे शरीर में खून बढ़ाने में काफी मदद करते हैं।
4 of 6
पालक के फायदे
- फोटो : Pixabay
पालक
- पालक का सेवन करके भी आप शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं। पालक में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जिसकी वजह से ये शरीर में खून की कमी को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। पालक की सब्जी या पालक को अन्य तरीके से आप खा सकते हैं।
5 of 6
टमाटर के फायदे
- फोटो : Pixabay
टमाटर
- टमाटर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, और ये हमारे शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा टमाटर का सेवन करने से त्वचा पर निखार आता है और पाचन क्रिया भी सही होती है। आप टमाटर का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं, क्योंकि इसमें ये काफी फायदा देता है।