फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: गर्मी के मौसम में क्या खाएं क्या न खाएं, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

Fri, 11 Jun 2021 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Jun 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Health tips Know how your diet should be in the summer season What to eat and what not to eat in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, और जून आते ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप भी दिखा दिया है। उमस और पसीने भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि, अभी मानसून की बारिश कई जगहों पर शुरू हो चुकी है, लेकिन इसके बाद कुछ महीनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसे में गर्मी होने के चक्कर में कई तरह की दिक्कतें पैदा होती हैं, जिसमें से एक खाने की परेशानी है। गर्मी ज्यादा होने के चक्कर में लोग ठीक से कुछ खा भी नहीं पाते हैं। वहीं, कई बार लोग गर्मी लगने के चक्कर में खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए कुछ भी खा लेते हैं, जो उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गर्मी के मौसम में आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए और आपको क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए।

Health tips Know how your diet should be in the summer season What to eat and what not to eat in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किन चीजों को न खाएं:-

1. गर्मी के मौसम में मसालेदार खाना न खाएं और साथ ही ज्यादा तला-भुना खाना भी खाने से बचना चाहिए

2. कैफीन वाली चीजों का सेवन न करें, क्योंकि इससे डीहाइड्रेशन बढ़ता है। आपको चाय और कॉफी का इस्तेमाल गर्मियों में करने से बचना चाहिए।

Health tips Know how your diet should be in the summer season What to eat and what not to eat in summer
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स

3. गर्मी के मौसम में बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। इसलिए ऐसा खाना खाने से बचें

4. जंक फूड, बाहर का खाना, प्रोसेस्ड और पैकेट बंद खाने का भी सेवन नहीं करना चाहिए

5. मांस और मछली में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, और इस गर्मी के मौसम में प्रोटीन को पचाने में काफी समय लगता है

6. लोग गर्मियों में आइसक्रीम का भी काफी सेवन करते हैं, लेकिन आपको ये बात जान लेनी चाहिए कि आइसक्रीम ठंडी की जगह गर्म होती है जो शरीर को ठंडा करने की जगह पर गर्म करती है। इसलिए इसके सेवन से भी बचना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Know how your diet should be in the summer season What to eat and what not to eat in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्मियों के मौसम में क्या खाएं?

तरबूज

  • गर्मी के मौसम में जो चीज हमें सबसे पहले खानी चाहिए वो है तरबूज। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी की मात्रा पाई जाती है, साथ ही ये शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। तरबूज में विटामिन-ए और सी पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन खूब एंटीऑक्सीडेंट देता है, जो कि कई बीमारियों की रोकथाम के लिए अच्छा माना जाता है। खाने से पहले तरबूज को ठंडा जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन
Health tips Know how your diet should be in the summer season What to eat and what not to eat in summer
नारियल पानी के फायदे - फोटो : iStock

नारियल पानी

  • नारियल पानी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, और ये हमारे शरीर को ठंडक देने का काम भी करता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाते हैं। इसमें बहुत कम मात्रा में वसा, कोलेस्ट्रोल और क्लोराइट होने की वजह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed