आज के समय में डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। भारत में भी इसके मरीज काफी ज्यादा हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल को लगातार मैनेज करने की जरूरत होती है। यह रोग शरीर में इन्सुलिन हार्मोन के स्रावण में कमी से होता है। इसके अलावा आनुवांशिक या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव के कारण भी डायबिटीज हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित होते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा आम व्यक्ति से कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं डायबिटीज से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में...
{"_id":"5f8f24932862f63a121195db","slug":"health-tips-in-hindi-home-remedies-to-get-relief-from-diabetes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जरूर मिलेगा फायदा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
डायबिटीज से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जरूर मिलेगा फायदा
Sat, 23 Jan 2021 07:59 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
करैले का करें सेवन
- डायबिटीज में करैले को काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कैरेटिन नाम का एक रसायन होता है, जिसका इस्तेमाल प्राकृतिक स्टेरॉयड के रूप में होता है। इससे खून में शुगर का स्तर नहीं बढ़ पाता। इसके लिए आप करैले के 100 मिली. रस में इतना ही पानी पिलाएं और दिन में तीन बार उसका सेवन करें। इससे जरूर फायदा मिलेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मेथी खाएं
- डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना कम से कम 50 ग्राम मेथी का सेवन करें तो इससे आपका ग्लूकोज लेवल जरूर नीचे चला जाएगा और आपको डायबिटीज की समस्या में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जामुन भी है फायदेमंद
- जामुन, उसका रस, बीज और पत्तियां, ये सभी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो जामुन के सूखे बीजों को पाउडर बना कर एक चम्मच दिन में दो बार पानी या दूध के साथ लें। इससे आपको राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
आंवला और करैले का रस मिलाकर पिएं
- आंवले को तो वैसे ही रोगनाशक माना जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो एक चम्मच आंवले के रस में करैले का रस मिलाएं और उसे रोज पिएं। यह डायबिटीज की सबसे अच्छी दवा मानी जाती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।