अस्थमा एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीजों को सांस लेने में बहुत परेशानी होती है। असल में इस बीमारी में सांस की नली संकीर्ण हो जाती है, जिससे मरीजों को सांस लेने में मुश्किल होने लगती है। इसके मरीजों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि मौसम में बदलाव होने पर भी उन्हें बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है। अगर आप अस्थमा से पीड़ित हैं, तो आपको अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है और आपको यह पता होना चाहिए कि किन चीजों के सेवन से आपको फायदा हो सकता है और किनसे नुकसान। आइए जानते हैं अस्थमा के मरीजों के डाइट प्लान के बारे में...
{"_id":"5fe2314b54440f794c71b509","slug":"health-tips-in-hindi-diet-plan-for-asthma-patient","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्थमा के मरीजों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अस्थमा के मरीजों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी
Wed, 23 Dec 2020 08:30 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 23 Dec 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अस्थमा के मरीज क्या खाएं
- अस्थमा के मरीजों के लिए मूंग, मसूर और अरहर की दाल फायदेमंद होती है। इसके अलावा वो सब्जियों में लौकी, तोरई, कद्दू, करैला, पालक, फूलगोभी, गाजर, बैंगन, बथुआ, टमाटर और मौसमी हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। वहीं फलों में पपीता, शकरकंद, सेब, जामुन, आम और स्ट्रॉबरी भी अस्थमा के मरीजों के लिए लाभदायक होते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अस्थमा के मरीज क्या न खाएं
- अस्थमा के मरीजों को उड़द, मटर, चना और काबुली चना का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जलन पैदा करने वाले भोज्य पदार्थ, मछली, अत्यधिक मात्रा में तेल, ठंडा भोजन, बासी भोजन, दूषित जल और रूखे भोजन से भी उन्हें दूर रहना चाहिए। ये सारी चीजें उनकी परेशानियां और बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अस्थमा के मरीज इन चीजों से भी बचें
- धूमपान न करें और धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें
- अधिक व्यायाम न करें
- बारिश-सर्दी और धूल भरी जगहों पर जाने से बचें
- ज्यादा ठंडे और ज्यादा नमी वाले वातावरण में नहीं रहें
- सर्दी के मौसम में धुंध में जाने से बचें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
इन बातों का भी रखें ध्यान
- एक बार में अधिक भोजन करने से परहेज करें
- भोजन को अच्छी प्रकार से चबाकर और धीरे-धीरे खाएं
- खाना खाने के बाद कुछ देर तक टहलें
- रात में सही समय पर और भरपूर नींद लें
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।