फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: हर समय रहती है थकान तो शरीर में हो सकती है इन चीजों की कमी, न करें नजरअंदाज

Tue, 07 Sep 2021 02:52 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 07 Sep 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
health tips If there fatigue all the time there may be lack of these things in the body do not ignore
हर समय रहती है थकान तो शरीर में हो सकती है इन चीजों की कमी - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


थकान होना स्वभाविक है। अगर कोई व्यक्ति अधिक काम कर लेता है या व्यायाम, दौड़-भाग करने आदि से थकान की समस्या हो जाती है, लेकिन कई लोगों को अक्सर ही थकान और सुस्ती की समस्या रहती है। दरअसल, वे अंदर से एनर्जी ही महसूस नहीं कर पाते। इस वजह से उनका किसी भी काम में मन ही नहीं लगता है। अक्सर रहने वाली थकान के पीछे वैसे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें नींद पूरी न होना, अस्वस्थ जीवनशैली और खराब डाइट आदि शामिल हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि इंसान की उम्र के अनुसार नींद के निश्चित घंटे होते हैं। अगर वे उसमें कमी करते हैं तो थकान की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कभी-कभी अधिक नींद भी थकान का कारण बन जाती है। लेकिन अगर आपको हर वक्त थकान ही महसूस होती है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी है। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

health tips If there fatigue all the time there may be lack of these things in the body do not ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आयरन की कमी 

  • हर वक्त थकान और कमजोरी का बने रहना इस बात संकेत है कि शरीर में आयरन की कमी है। दरअसल, इसकी कमी से लोगों को एनीमिया की बीमारी हो जाती है। इसलिए लोगों को अपनी डाइट में रेड मीट, सालमन मछली, बीन्स, बीज, ब्रोकली और हरी साग-सब्जियों को शामिल करना चाहिए, जिससे आयरन की कमी हो पूरा किया जा सके। 
health tips If there fatigue all the time there may be lack of these things in the body do not ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन डी की कमी 

  • हमेशा या बहुत ज्यादा थकान महसूस होना शरीर में विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है। इसकी कमी से हड्डियां की बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, हृदय संबंधी बीमारियां, डायबिटीज और आंखों की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शरीर में इसकी कमी न होने दें और अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, टमाटर, मटर, मूली, पत्तागोभी और अंडे की जर्दी आदि को शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips If there fatigue all the time there may be lack of these things in the body do not ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैल्शियम की कमी 

  • थकान या सुस्ती महसूस होना, शरीर में कैल्शियम की कमी का भी संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाए रखने में मददगार होता है। इसकी कमी पूरी करने के लिए सोयाबीन, ब्रोकली, तिल, चना, पालक और दूध-दही आदि का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन
health tips If there fatigue all the time there may be lack of these things in the body do not ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मैग्नीशियम की कमी  

  • अक्सर रहने वाली शारीरिक और मानसिक थकान शरीर में मैग्नीशियम की कमी का लक्षण हो सकता है। इसकी कमी से टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, सूखे मेवे, डॉर्क चॉकलेट और हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed