फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर में फाइबर की कमी को दूर करती हैं ये चार चीजें, सेवन से मिलेंगे ये गजब के फायदे

Thu, 21 Oct 2021 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Oct 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
health tips how to eat fiber rich foods for good health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

मानव शरीर को बीमारियां बड़ी जल्दी घेर लेती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम खुद को सुरक्षित रखें, ताकि हम इन बीमारियों से बच सकें। इसमें हमारी मदद हमारा खानपान भी कर सकता है, बस वो हेल्दी होना चाहिए। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोग घर के पौष्टिक खाने की जगह पर बाहर का अनहेल्दी खाना खाते हैं, जो हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है। ये हमें कई गंभीर रोग का शिकार भी बना सकते हैं, जिसमें कैंसर और डायबिटीज जैसी चीजें शामिल हैं। ऐसे में हमें कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो हेल्दी तो हों, साथ ही हमें कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचा सके। तो चलिए बिना देर किए आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि इनके सेवन से आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है। जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है।

health tips how to eat fiber rich foods for good health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मक्के का सेवन

  • मक्का हमारे शरीर को कई लाभ देता है, क्योंकि ये काफी हेल्दी माना जाता है। वहीं, इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। उदाहरण के लिए 100 ग्राम मक्के में 7 ग्राम फाइबर होता है। ऐसे में आप मक्के का सेवन करके कई फायदे पा सकते हैं।
health tips how to eat fiber rich foods for good health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एवोकाडो खाएं

  • एवोकाडो में फाइबर की भरपूर मात्रा तो पाई जाती ही है। साथ ही इसमें विटामिन- के, ई और सी के अलावा कई हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं। ऐसे में सुबह नाश्ते में या शाम के नाश्ते में आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं, जो काफी लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips how to eat fiber rich foods for good health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

राजमा डाइट में करें शामिल

  • आप अपने आहार में राजमा को जरूर शामिल करें। राजमा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। लगभग 100 ग्राम राजमा में लगभग 25 ग्राम तक फाइबर मौजूद होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको फाइबर की कमी हो रही है, तो आप राजमा का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
health tips how to eat fiber rich foods for good health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बींस खानी चाहिए

  • आप फाइबर की कमी को दूर करने के लिए बींस और वो भी व्हाइट बींस का सेवन कर सकते हैं। वहीं, फाइबर के अलावा इसमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए व्हाइट बींस को मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed