फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamins: जिंदगी में कब कितने विटामिन हैं जरूरी, हर महिला को जरूर पता होनी चाहिए ये बात

Thu, 28 Mar 2024 07:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Mar 2024 07:45 PM IST
सार

विटामिन महिलाओं की प्रजनन क्षमता, हड्डियों की मजबूती और इम्यूनिटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर बड़ी मुश्किल आ सकती है।

विज्ञापन
Health Tips How Many And What Vitamins Do Women Need in hindi
विटामिन - फोटो : istock

विद्या शर्मा

महिलाएं दिन भर काम करती हैं और लगातार होने वाली थकान को काम की थकान समझ कर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन यह शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी का संकेत हो सकता है। महिलाओं का स्वास्थ्य पुरुषों की तुलना में कई तरह से अलग होता है। साथ ही पोषक तत्वों की आवश्यकताएं भी भिन्न होती हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए विटामिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही विटामिन महिलाओं की प्रजनन क्षमता, हड्डियों की मजबूती और इम्यूनिटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर बड़ी मुश्किल आ सकती है।

Health Tips How Many And What Vitamins Do Women Need in hindi
क्यों जरूरी टेस्ट - फोटो : pexel

क्यों जरूरी टेस्ट

महिलाओं के शरीर में अक्सर जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी देखी जाती है। शरीर में इनकी कमी के कई लक्षण व संकेत भी नजर आने लगते हैं। विटामिन टेस्ट कराने से यह पता लगाया जा सकता है कि आपके शरीर में किन विटामिनों की कमी है। यह जानकारी आपको उचित उपचार कराने में मदद करती है। इसके माध्यम से आप अपने शरीर में पोषण संबंधी कमियों का पता लगा सकती हैं। वहीं कुछ समस्याओं, जैसे- एनीमिया, जो कि विटामिन की कमी से होती है, उसका उपचार करा सकती हैं। समय रहते जब आप डॉक्टर से सलाह लेती हैं तो इन समस्याओं का आसानी से निदान कर पाती हैं।

Health Tips How Many And What Vitamins Do Women Need in hindi
महत्वपूर्ण पोषक तत्व - फोटो : istock

महत्वपूर्ण पोषक तत्व

विटामिन डी हड्डियों की मजबूती, प्रतिरक्षा प्रणाली और मूड को बेहतर बनाता है। विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। फोलिक एसिड गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास के लिए जरूरी है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है। वहीं कैल्शियम हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए आवश्यक होता है। इनकी कमी आपको परेशानी में डाल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips How Many And What Vitamins Do Women Need in hindi
कब कराएं टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कब कराएं टेस्ट

अनियमित मासिक धर्म, हमेशा थकान रहना और बालों का लगातार झड़ना शरीर में विटामिन की कमी का संकेत होते हैं। ऐसे में जब आप इन समस्याओं का सामना करें तो अपना विटामिन टेस्ट जरूर कराएं। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान भी विटामिन टेस्ट कराना सही होता है। इससे आपको सही समय पर जरूरी विटामिन की कमी का पता लग जाता है।

विज्ञापन
Health Tips How Many And What Vitamins Do Women Need in hindi
डाइट में विटामिन - फोटो : istock

डाइट में विटामिन

विटामिन विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं, जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियां और फल आदि। ब्रोकली, पत्ता गोभी, कीवी, अंगूर, सोयाबीन और ऑलिव ऑयल में विटामिन के पाया जाता है। इसके साथ ही लाल और पीले रंग की सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और अन्य स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जैसे- शिमला मिर्च, टमाटर और गाजर आदि।

ध्यान रखें

कई महिलाएं दूसरों के कहने पर खुद ही विटामिन सप्लीमेंट लेना शुरू कर देती हैं, जो कि गलत है। आप हमेशा विटामिन सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed