खर्राटे लेना एक आम समस्या है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हैं। किसी-किसी के खर्राटे की आवाज थोड़ी धीमी होती है, लेकिन किसी-किसी की तो इतनी तेज होती है कि उसका आसपास किसी और का सोना ही मुश्किल हो जाता है। खासकर जब आप शादीशुदा हैं और आपका पार्टनर खर्राटे लेकर सोता है तो फिर आपके लिए यह काफी मुश्किल हो जाता है कि आखिर नींद कैसे आए। वैसे तो खर्राटे के इलाज के लिए बाजार में कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन वो ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुए हैं। आइए जानते हैं खर्राटे से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिसके इस्तेमाल से आप तो चैन से सोएंगे ही, साथ ही आपके पार्टनर को भी अच्छी नींद आएगी।
{"_id":"5f9c50160acef47c16236155","slug":"health-tips-home-remedies-to-stop-snoring-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खर्राटों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, अपनाएं और चैन की नींद सो जाएं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
खर्राटों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, अपनाएं और चैन की नींद सो जाएं
Fri, 30 Oct 2020 11:14 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जैतून का तेल दिला सकता है खर्राटों से छुटकारा
- दरअसल, जैतून के तेल में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। यह सूजन को दूर करता है, जिससे गले के अंदर हवा के आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। रोजाना इसके इस्तेमाल से खर्राटों को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले जैतून की तेल की एक या दो घूंट लें या फिर आप उसमें शहद मिलाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
घी भी है खर्राटे रोकने में उपयोगी
- घी में कुछ ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो नाक के जमाव को कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप घी को हल्का गर्म करें और एक-एक बूंद अपनी नाक के दोनों छिद्रों में डालें। रात को सोने से पहले ऐसा नियमित तौर पर करें तो फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इलायची का करें सेवन
- इलायची के सेवन से बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है। इससे गले के अंदर हवा के आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होती और खर्राटों में कमी आती है। नियमित रूप से इसका सेवन खर्राटे की समस्या को खत्म कर सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में आधा या एक चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं और सोने से आधा घंटा पहले उसका सेवन करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लहसुन भी दिला सकता है खर्राटों से मुक्ति
- अगर आपको खर्राटे साइनस की वजह से आते हैं तो लहसुन आपके लिए लिए फायदेमंद हो सकता है। यह खर्राटे की समस्या से निजात दिला सकता है। इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले लहसुन की एक या दो कलियां खाएं और पानी पी लें। आपको खर्राटे से राहत मिल सकती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या घरेलू उपाय अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।