फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है केले की जड़ का सेवन, इन समस्याओं से मिलेगी राहत

Fri, 30 Oct 2020 09:53 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 30 Oct 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of banana roots in hindi
केले की जड़ के फायदे - फोटो : Pixabay

केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल के अलावा केले के पेड़ के अन्य हिस्से भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जैसे- केले की जड़। दरअसल, केले की जड़ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, बी और सी, सेरोटोनिन, टैनिन, डोपामाइन आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। केले की जड़ को कई बीमारियों के इलाज में कारगर माना जाता है। इसका उपयोग पारंपरिक हर्बल तत्वों के रूप में काफी सालों से किया जा रहा है। आइए जानते हैं केले की जड़ के फायदों के बारे में कि यह किन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। 

Health benefits of banana roots in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाई ब्लड प्रेशर में है फायदेमंद 

  • केले की जड़ को हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद माना जाता है। आप इसके रस का सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप 100 ग्राम के आसपास ताजा केले की जड़ों को पानी में उबालें और उस काढ़े का दिन में 2-3 बार उसका सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी। 
Health benefits of banana roots in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अस्थमा में भी फायदेमंद है केले की जड़ का सेवन 

  • केले की जड़ों में सूजन कम करने वाले और एंटीपायरेटिक गुण पाए जाते हैं, जो अस्थमा या सांस संबंधी बीमारियों में भी कारगर माने जाते हैं। अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो केले की जड़ों से बना काढ़ा पी सकते हैं। इससे काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of banana roots in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अल्सर में उपयोगी है केले की जड़ का सेवन 

  • केले की जड़ों में डोपामाइन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे गैस्ट्रिक एसिड को खत्म करने में मदद मिलती है। इससे बने काढ़े के सेवन से पेट संबंधी बीमारी अल्सर की शुरुआत को रोकने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
Health benefits of banana roots in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए भी है फायदेमंद 

  • केले की जड़ को आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है और जिस तरह गाजर का सेवन आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है, ठीक वैसे ही केले की जड़ों का सेवन भी आंखों के लिए उपयोगी है। अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप केले की जड़ों से बने काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed