फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 चीजों को अगर फ्रिज से निकाल लिया है एक बार बाहर, तो दोबारा न रखें अंदर, हो सकते हैं बीमार

Fri, 25 Jun 2021 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Jun 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Health tips four thing do not put in refrigerator
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ परवेश मलिक


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

एक अच्छा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी है कि हमें हमेशा अच्छे खानपान का सेवन करना चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही हम पर भारी पड़ सकती है। बावजूद इसके कई लोग खाते समय ध्यान नहीं देते हैं कि वे क्या खा रहे हैं, जो वे खा रहे हैं क्या वो उनके स्वास्थ्य के लिए सही है आदि। वहीं, लोग अपने खाने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें फ्रिज में रखते हैं और फिर धीरे-धीरे करके उनका सेवन करते हैं। ये बात सच है कि फ्रिज कुछ चीजों को खराब होने से बचाता है, लेकिन सभी चीजों को नहीं। हमारे जीवन में रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर एक बार फ्रिज से बाहर निकाल दिया और निर्धारित समय के बाद दोबारा फ्रिज में रखते हैं। तो ये चीजें खराब हो जाती हैं। साथ ही इन चीजों के सेवन से हम बीमार तक हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

Health tips four thing do not put in refrigerator
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दूध

  • ज्यादातर लोग दूथ को गर्म करने के बाद हल्का ठंडा करके फ्रिज में रख देते हैं, और फिर अपने हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको ध्यान देना चाहिए कि दूध में बैक्टीरिया काफी जल्दी पनपते हैं। इसलिए दूध को फ्रिज से निकालकर तुरंत फ्रिज में रख दें। अगर आपने फ्रिज से बाहर निकालने के बाद दूध को 2 घंटे तक बाहर ही रखा है, तो ऐसे में आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Health tips four thing do not put in refrigerator
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नॉनवेज

  • मांसाहारी भोजन का सेवन करने वाले लोग बचे हुए नॉनवेज को फ्रिज में रख देते हैं, ताकि वे बाद में इसको खा सके। लेकिन अगर आप फ्रिज में नॉनवेज रखते हैं, तो इसे केवल दो दिन तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर इससे ज्यादा दिन तक फ्रिज में नॉनवेज रखा है, तो इसका इस्तेमाल न करें क्योंकि ऐसा करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips four thing do not put in refrigerator
mayonnaise - फोटो : pixabay

मेयोनीज

  • मेयोनीज में काफी ज्यादा कैलोरी होती है, और इसमें तेल, शुगर पाउडर और सिरका मिलाया जाता है। ऐसे में अगर आपने एक बार मेयोनीज को फ्रिज को बाहर निकाल लिया और इसके बाद आठ घंटे तक फ्रिज में दोबारा वापस नहीं रखा, तो ऐसे में आपको फिर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपकी तबियत पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Health tips four thing do not put in refrigerator
butter - फोटो : Pixabay

मक्खन

  • मक्कन को आमतौर पर लोग फ्रिज में ही स्टोर करके रखते हैं, लेकिन आपको फ्रिज में इसे दो सप्ताह से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। हालांकि, अगर आपके पास अच्छी किस्म की प्लास्टिक है, तो उसमें अच्छे से बंद करके इसे कई दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं। वहीं, मक्खन का सेवन करने से लगभग 15 मिनट पहले उसे फ्रिज से बाहर निकाल लें।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल मेंसकाम करने से पहले डॉ परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed