डॉ मधुर जैन
हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट
अनुभव- 10 साल से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Madhur Jain
आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई किसी न किसी बीमारी का शिकार है। कोई डायबिटीज, तो को कोई लिवर की समस्या से परेशान है। इसके अलावा एक और ऐसी बड़ी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं या फिर काफी डर जाते हैं, और वो है हार्ट अटैक। बूढ़े-बुजुर्गों के अलावा आजकल युवा लोगों को भी दिल का दौरा पड़ रहा है, जो काफी चिंता का विषय है। अगर कोई व्यक्ति दिल की बीमारी से जूझ रहा है, तो उसे अपने खानपान का और अपनी दवाओं का सही समय पर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके आसपास मौजूद किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक के लक्षण महसूस होते हैं, तो कुछ जरूरी निर्दशों का पालन करके मरीज की जान बचाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इन दिशानिर्दशों का कर सकते हैं पालन:-
-अगर आपके सीने में तेज दर्द हो रहा है, कई बार सीने का दर्द बाएं कंधे और जबड़े के बीच चलता हुआ महसूस होता है या फिर पीठ के बीचों-बीच रीढ़ की हड्डी पर भी तेज दर्द महसूस हो रहा है। तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपको हार्ट अटैक आ रहा है, क्योंकि ये इसी के लक्षण होते हैं।
3 of 7
Ambulance
- फोटो : अमर उजाला
-ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले एंबुलेंस को 102 नंबर (नेशनल इमरजेंसी नंबर) पर कॉल करना चाहिए। आप राज्य की एंबुलेंस सेवा के नंबर का पता करके उस पर भी कॉल करके मदद मांग सकते हैं।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
-इसके बाद आप जहां कहीं भी हैं, वहीं बैठ जाएं, चाहे वो जमीन क्यों न हो। आपके पास में अगर कुर्सी है या कोई बैठने की जगह है तो वहां बैठ जाए।
-अगर आपने टाइट यानी कसे हुए कपड़े पहने हैं, तो इन्हें तुरंत ढीला करें। गले में टाई है तो उसे हटा लें, कमीज के बटन खोल लें टोपी पहनी है तो उसे हटा लें।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
-इसके बाद जितनी जोर-जोर से आप सांस ले सकते हैं, उतनी तेजी से सांस लें और सांस लेते समय ही गिनती गिनें। ऐसा करने से ये होगा कि आप जितनी तेजी से और जल्दी-जल्दी सांस लेंगे, उतनी जल्दी आपके फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलेगी।