फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फायदे: दिल से लेकर डायबिटीज तक, इन जैसी कई दिक्कतों को दूर करते हैं भीगे अखरोट

Tue, 14 Sep 2021 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 14 Sep 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
health tips four benefits of eating soaked walnuts
भीगे अखरोट के गजब के फायदे - फोटो : istock

डॉ मधुर जैन


हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट

Medically Reviewed by Dr. Madhur Jain

इस दौड़ती-भागती जिंदगी में अगर खुद को स्वस्थ रखना है, तो सबसे जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने खानपान पर विशेष ध्यान दे। अक्सर देखा जाता है कि लोग न तो समय पर खाना खाते हैं और न ही अपने आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करते हैं। ऐसे में उनके शरीर में कमजोरी होना, बार-बार बीमार पड़ना और कई अन्य तरह की बीमारियों की चपेट में तक वो आ जाते हैं। इसलिए अगर व्यक्ति को स्वस्थ रहना है तो उसको अपने खानपान में हेल्दी चीजों को शामिल जरूर करना चाहिए। जैसे- अखरोट, अगर आप इसे भिगोकर खाते हैं तो इसके फायदे दोगुना बढ़ जाते हैं। तो चलिए आपको अखरोट के कुछ फायदों के बारे में बताते हैं, जो आपको इसका सेवन करके मिल सकते हैं।

health tips four benefits of eating soaked walnuts
भीगे अखरोट के गजब के फायदे - फोटो : iStock

डायबिटीज में फायदेमंद

  • आपको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करना है, जिन्हें आप रात को भिगोकर रख सकते हैं। इससे टाइप-2 डायिबिटीज का खतरा कम हो सकता है और शुगर लेवल भी काफी हद तक नियंत्रण में रहने में मदद मिलती है।
health tips four benefits of eating soaked walnuts
भीगे अखरोट के गजब के फायदे - फोटो : iStock

वजन घटाने में लाभदायक

  • आजकल हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। इसके लिए आपको रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना है। ऐसा करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा, जिससे आप बाकी चीजें कम खा पाएंगे। वहीं, अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 एसिड और फाइबर वजन घटाने में मददगार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips four benefits of eating soaked walnuts
भीगे अखरोट के गजब के फायदे - फोटो : iStock

दिल रहता है तंदुरुस्त

  • अखरोट दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको अपने आहार में अखरोट को शामिल करना चाहिए और इसका सेवन करना चाहिए। अखरोट में पाए जाने वाला लिनोलेनिक एसिड व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का होने का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
health tips four benefits of eating soaked walnuts
भीगे अखरोट के गजब के फायदे - फोटो : iStock

हड्डियां होती हैं मजबूत

  • अखरोट का सेवन करने से ये हमारी हड्डियों को मजबूत करने में भी काफी मदद करता है। अखरोट में पाया जाने वाला लिनोलेनिक एसिड हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है।


नोट: डॉ मधुर जैन उजाला सिग्नस अस्पताल, रेवाड़ी में कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने तंजावुर मेडिकल कॉलेज, द तमिलनाडु डॉक्टर एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसी के साथ डॉक्टर जैन ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से डी.एन.बी मेडिसिन और डी.एन.बी  कार्डियोलॉजी किया है। इनके पास एम्स, वी.एम. एम. सी. सी और सफदरजंग अस्पताल सहित कई अस्पतालों में काम करने का 10 सालों से ज़्यादा का अनुभव है। डॉक्टर मधुर जैन के पास शरीर रचना विज्ञान, ईसीजी और प्रसूति, और स्त्री रोग में संमान का प्रमाण पत्र भी है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed