फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Obesity: मोटापा कम करने के लिए जीवनशैली में करें ये छोटे बदलाव? कुछ दिनों में ही दिखेगा असर

Tue, 29 Jul 2025 02:34 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 29 Jul 2025 02:34 PM IST
सार

मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे हमारे देश में बहुत से लोग परेशान हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि वजन कम करने के लिए आप अपने दिनचर्या में क्या-क्या छोटे बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपका वजन नियंत्रित हो सकता है। 

विज्ञापन
Health Tips for Obesity Small Lifestyle Change to Lose Weight Quickly Motapa Kam Karne ke Upay
मोटापा - फोटो : Adobe stock photos

Obesity Control Tips: आज के दौर में मोटापा सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि एक विश्वव्यापी चुनौती बन चुका है, जिससे भारत सहित दुनियाभर के करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। यह स्थिति अपने साथ डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और जोड़ों के दर्द जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी लाती है। अक्सर लोग वजन घटाने के लिए कठोर डाइट या तेज एक्सरसाइज प्लान अपनाते हैं, जिससे कुछ समय के लिए तो वजन कम होता है, लेकिन वजन कम होने के बाद जैसे ही सामान्य जीवन जीना शुरू करते हैं, वजन तेजी से वापस बढ़ जाता है।



कई बार तो ऐसा भी होता है कि लोग वजन कम करने के लिए कठिन एक्सरसाइज और मुश्किल डाइट प्लान भी अपनाते हैं, लेकिन लंबे समय तक इसका पालन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि आप अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके आश्चर्यजनक और स्थायी परिणाम पा सकते हैं। इन सरल और आसान आदतों को अपनाकर आप कुछ ही दिनों में अपने शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस करना शुरू कर देंगे, और एक स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

Health Tips for Obesity Small Lifestyle Change to Lose Weight Quickly Motapa Kam Karne ke Upay
मोटापा - फोटो : Freepik.com

संतुलित आहार का महत्व
मोटापा कम करने के लिए आहार में बदलाव सबसे जरूरी है। जंक फूड, तैलीय भोजन और चीनी युक्त पेय से परहेज करें और उसकी जगह फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल और दालें डाइट में शामिल करें।

भोजन को छोटे हिस्सों में 5-6 बार में खाएं, ताकि भूख नियंत्रित रहे। रोजाना 2-3 लीटर पानी पीना डिहाइड्रेशन और ओवरईटिंग से परहेज करें। खाने को धीरे-धीरे चबाएं, इससे अधिक खाने की आदत कम होती है, और आपका पाचन भी अच्छा रहता है।


ये भी पढ़ें- Iron Foods: एनीमिया रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं ये चार चीजें, आज से ही डाइट में करें शामिल
 
Health Tips for Obesity Small Lifestyle Change to Lose Weight Quickly Motapa Kam Karne ke Upay
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock

नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि
शारीरिक गतिविधि मोटापा कम करने का दूसरा महत्वपूर्ण कदम है। रोजाना 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग, साइकिलिंग, योग या डांस कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। घर में सीढ़ियां चढ़ना या छोटे-मोटे काम करना भी प्रभावी हो सकते है। सप्ताह में 3-4 बार हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों को मजबूत करती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है। गतिहीन जीवनशैली से बचें और लंबे समय तक न बैठें।

ये भी पढ़ें- Heart Attack: बैडमिंटन खेलते हुए 25 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, युवा हैं तो न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips for Obesity Small Lifestyle Change to Lose Weight Quickly Motapa Kam Karne ke Upay
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com
नींद और तनाव प्रबंधन
अपर्याप्त नींद और तनाव मोटापे को बढ़ाते हैं, क्योंकि ये कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाकर भूख बढ़ाते हैं। रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन, गहरी सांस लेने की तकनीक या माइंडफुलनेस प्रैक्टिस करें। सोशल मीडिया या स्क्रीन टाइम को सीमित करें, क्योंकि यह नींद और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। तनाव मुक्त रहने से भावनात्मक खानपान (इमोशनल ईटिंग) की आदत कम होती है।
विज्ञापन
Health Tips for Obesity Small Lifestyle Change to Lose Weight Quickly Motapa Kam Karne ke Upay
सांकेतिक तस्वीर (Doctor) - फोटो : freepik
क्या करना है जरूरी?
मोटापा कम करने के लिए स्थायी बदलाव जरूरी हैं। क्रैश डाइट या अत्यधिक डाइटिंग से बचें, क्योंकि ये स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। डायटीशियन से सलाह लेकर व्यक्तिगत आहार योजना बनाएं। धूम्रपान और शराब से परहेज करें। यदि मोटापा गंभीर हो या लक्षण जैसे थकान, सांस फूलना या जोड़ों में दर्द हों, तो डॉक्टर से संपर्क करें। इन छोटे बदलावों से कुछ ही हफ्तों में वजन और स्वास्थ्य में सुधार दिख पाएंगे।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed