Iron Foods: एनीमिया जिसे आम भाषा में खून की कमी भी कहते हैं, एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जहां शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पातीं। ये कोशिकाएं पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करती हैं, और इनकी कमी से अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। भारत में यह समस्या, खासकर महिलाओं और बच्चों में बेहद आम है। एनीमिया के सामान्य लक्षणों में लगातार थकान, कमजोरी, सांस फूलना, त्वचा का पीला पड़ना और चक्कर आना शामिल हैं। इन लक्षणों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
आयरन एक ऐसा महत्वपूर्ण खनिज है जो हीमोग्लोबिन को बनाने के अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में शरीर में आयरन की कमी होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन सही आहार और पर्याप्त आयरन का सेवन एनीमिया से लड़ने मदद कर सकता है। आइए इस लेख में ऐसी चार चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें एनीमिया के मरीज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2 of 6
पालक
- फोटो : Freepik.com
पालक
पालक आयरन के सबसे अच्छे और आसानी से उपलब्ध होने वाले स्रोतों में से एक है। यह विशेष रूप से नॉन-हीम आयरन (पौधों से मिलने वाला आयरन) से भरपूर होता है। पालक न केवल हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि इसमें विटामिन सी भी होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को कई गुना बढ़ा देता है। इसके अलावा, यह विटामिन K, विटामिन A और फोलेट से भी भरपूर होता है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- Heart Attack: बैडमिंटन खेलते हुए 25 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, युवा हैं तो न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज
3 of 6
अरहर और मसूर का मिक्स दाल
- फोटो : Adobe Stock
दालें और फलियां
दालें और फलियां भारतीय आहार का एक मुख्य हिस्सा हैं और आयरन का बेहतरीन स्रोत भी है, खासकर शाकाहारी लोगों के लिए। मसूर दाल, चना दाल, राजमा, छोले और लोबिया जैसी फलियां न केवल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं, बल्कि ये नॉन-हीम आयरन का भी महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पाचन में सुधार करता है और अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण को बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें-
Health Tips: पेट की गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये चार घरेलू उपाय, मिलेंगे फायदे
4 of 6
गुड़ और चने – मिठास और ऊर्जा का संचार
- फोटो : freepik.com
गुड़
गुड़ पारंपरिक रूप से चीनी का एक प्रचलित विकल्प है और यह आयरन का भी एक अच्छा स्रोत है, खासकर उन लोगों के लिए जो एनीमिया से जूझ रहे हैं। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और थकान व कमजोरी से लड़ने में मदद करता है। सफेद चीनी की तुलना में गुड़ में खनिज जैसे आयरन और मैग्नीशियम अधिक होते हैं, जो रक्त स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।
5 of 6
ड्राई फ्रूट्स
- फोटो : Freepik.com
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) भी आयरन का एक बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत होते हैं, जो एनीमिया (खून की कमी) से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। किशमिश, खजूर, अंजीर और खुबानी जैसे सूखे मेवे न सिर्फ आयरन से भरपूर होते हैं, बल्कि इनमें कॉपर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन आयरन-युक्त ड्राई फ्रूट्स को अपनी दैनिक डाइट में
शामिल करके आप प्राकृतिक रूप से एनर्जी के लेवल को बढ़ा सकते हैं।