फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arthritis: सर्दियों में बढ़ जाती है गठिया की परेशानी, इन तरीकों को अपनाकर पाएं दर्द से राहत

Fri, 29 Nov 2024 05:44 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 29 Nov 2024 05:44 PM IST
सार

सर्दियों में ठंडे पानी का इस्तेमाल अक्सर गठिया के दर्द को बढ़ा देता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस तो पीड़ित महिलाओं की मानसिक सेहत तक बिगाड़ देती है।
 

विज्ञापन
Health Tips for Dealing with Arthritis Pain in Winter Joint Pain Relief in Hindi
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

ज्योति मौर्या



सर्दी आते ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं अधिक होने लगती हैं, जिनमें गठिया यानी अर्थराइटिस प्रमुख है। इसमें भी रूमेटाइड अर्थराइटिस सर्दियों में ज्यादा पीड़ादायी हो जाती है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ जोड़ों पर हमला करती है, जिस कारण सूजन, दर्द और जकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, ठंड के मौसम में रक्त संचार कम होने लगता है और मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ जाता है, खासकर जो महिलाएं अक्सर ठंडे पानी में काम करती हैं। गठिया का दर्द न केवल शारीरिक रूप से महसूस होता है, बल्कि इसका मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं, इसलिए आपको इस दर्द से निपटने के तरीकों पर गौर करना चाहिए।

गर्माहट की जरूरत

इस समय जब वातावरण में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है तो आप हल्के गर्म कपड़ों का चुनाव करें, साथ ही घर के भीतर के तापमान को भी स्थिर रखें। सर्दियों में गरम पानी से नहाने से रक्त संचार में सुधार होता है और मांसपेशियों को भी काफी आराम मिलता है।

Health Tips for Dealing with Arthritis Pain in Winter Joint Pain Relief in Hindi
सब्जियां-फल - फोटो : Freepik.com

सही खान-पान

आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। भोजन में मछली, अखरोट, अलसी जैसे हेल्दी फूड शामिल करने से शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं सर्दियों में पानी की मात्रा कम हो जाती है, लेकिन हाइड्रेट रहना और सही मात्रा में रोजाना पानी पीना जरूरी है। हाइड्रेट रहने से शरीर के जोड़ों में लुब्रिकेशन बना रहता है और गठिया की समस्या से राहत मिलती है।

Health Tips for Dealing with Arthritis Pain in Winter Joint Pain Relief in Hindi
व्यायाम जरूरी - फोटो : Freepik.com

नियमित व्यायाम

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, जैसे कि योग, फंक्शनल ट्रेनिंग या स्ट्रेचिंग करने से जोड़ों में लचीलापन आता है। यह दर्द को कम करने और जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यदि आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ गई है तो आप फिजियोथेरेपी या मसाज का सहारा ले सकती हैं। इससे जोड़ों की गति बढ़ती है और मालिश से मांसपेशियों में तनाव कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips for Dealing with Arthritis Pain in Winter Joint Pain Relief in Hindi
स्ट्रेस, डिप्रेशन - फोटो : Freepik.com

आराम और जरूरी दवाएं

अगर आपको ज्यादा दर्द महसूस हो रहा है तो आराम करें। ज्यादा दौड़-भाग वाला काम न करें। भारी काम करने से बचें और नियमित ब्रेक लेती रहें, क्योंकि दर्द में काम करेंगी तो समस्या अधिक बढ़ सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य

गठिया की समस्या भारत के लगभग हर घर में देखी जाती है। ऐसे में ठंड के दिनों में गठिया रोगियों के लिए खुद की केयर करने के साथ ही मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। दरअसल, दर्द और असुविधा से परेशान रहने के कारण गठिया पीड़ित व्यक्ति में तनाव, अवसाद और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए योग, ध्यान और अन्य मनोवैज्ञानिक उपायों को अपनाना भी आवश्यक है।

विज्ञापन
Health Tips for Dealing with Arthritis Pain in Winter Joint Pain Relief in Hindi
travel - फोटो : Freepik

थोड़ा देर से जाएं घूमने

हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार बताते हैं, सर्दियों में गठिया के दर्द में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि ठंड में शरीर की रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं, जिससे जोड़ों में खिंचाव और सूजन बढ़ सकती है। इसके अलावा सर्दियों में मूवमेंट कम होने से जोड़ों में कठोरता भी बढ़ सकती है। इसलिए आप ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, खासकर जोड़ों के आस-पास। आप गरम स्वेटर, शॉल, दस्ताने और मफलर का उपयोग करें। हल्के व्यायाम और योग गठिया के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप सुबह वॉक पर जाती हैं तो थोड़ा देर से जाएं, जब वातावरण में थोड़ी गर्माहट आ जाए। साथ ही सबसे जरूरी है, संतुलित आहार का सेवन करना और गर्म खाद्य पदार्थों को शामिल करना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed