फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध पीने के बाद भूल से भी न खाएं ये चीजें वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Mon, 30 Dec 2019 11:34 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
health tips dont eat these food after drinking milk in hindi avoid these things after milk OMG

सेहत के लिए फायदेमंद खानपान की चीजों पर बात होती है तो दूध का जिक्र जरूर आता है। गांवों और कस्बाई शहरों में गाय या भैंस का ताजा दूध आसानी से उपलब्ध हो जाता है। वहीं, शहरों में ज्यादातर लोग डेयरी के जरिए मिलने वाले दूध का इस्तेमाल करते हैं। टोन्ड या फुल क्रीम क्वालिटी में मिलने वाला यह दूध भी गाय या भैंस का होता है।



दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी-2, बी-12 जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। सेहत के लिए इस फायदेमंद पेय की सलाह डॉक्टर भी देते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आपने दूध के साथ या दूध पीने के बाद कुछ चीजों का सेवन किया तो नुकसान भी कर सकता है:

health tips dont eat these food after drinking milk in hindi avoid these things after milk OMG
मछली

दूध के साथ या दूध पीने के पहले या बाद मछली नहीं खानी चाहिए। कारण कि मछली में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे पाचन संबंधी परेशानियां होती है। मछली खाने के बाद दूध पीने से फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द होता है। साथ ही शरीर पर सफेद धब्बे पड़ने का खतरा बना रहता है।

health tips dont eat these food after drinking milk in hindi avoid these things after milk OMG
dal - फोटो : dal

अक्सर रात को सोने से पहले लोग दूध का सेवन करते हैं, लेकिन दूध पीने के बाद अगर आपने दाल पी ली तो इससे हृदयाघात का खतरा हो सकता है। अगर आपको दाल और दूध दोनों का सेवन करना है तो आपको इनके बीच कम से कम दो घंटे का अंतर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
health tips dont eat these food after drinking milk in hindi avoid these things after milk OMG
lemon water - फोटो : social media

दूध के साथ अम्लीय चीज पीने से बदहजमी हो सकती है। नींबू या अन्य अम्लीय खाद्य पदार्थों में साइट्रिक अम्ल पाया जाता है। आपने देखा भी होगा कि छेना बनाने की प्रक्रिया में दूध को फाड़ने के लिए नींबू का प्रयोग होता है। इसके साथ दूध लेने से दूध पेट में फट जाता है, जिससे एसिडिटी, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
health tips dont eat these food after drinking milk in hindi avoid these things after milk OMG
Spicy Food

मिर्च मसालेदार भोजन
दूध पीने के बाद मिर्च मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा करने से गैस की समस्या हो सकती है और बदहजमी भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed