{"_id":"6108f6d4fe901d42285c85c4","slug":"health-tips-diet-to-increase-hemoglobin-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: शरीर में न होने दें हीमोग्लोबिन की कमी, डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: शरीर में न होने दें हीमोग्लोबिन की कमी, डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल
शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन बहुत जरूरी होता है। अगर किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाए तो यह शरीर के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। यह समस्या शरीर में विटामिन और खनिज की पूर्ति न होने से होती है। हालांकि यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन कई मामलों में इसकी वजह से बच्चे या वयस्क कुपोषण का शिकार भी हो जाते हैं। दरअसल, हीमोग्लोबिन की कमी होने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में कई लोग बेहोश हो जाते हैं। इसके अलावा सांस फूलने की समस्या का जोखिम भी लगा रहता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो से त्वचा में पीलापन आ सकता है। आइए जानते हैं शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षणों के बारे में और साथ ही इस कमी से निपटने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हीमोग्लोबिन की कमी के अन्य लक्षण
सिर दर्द
चक्कर आना
घबराहट होना
चिड़चिड़ापन
थकान, कमजोरी महसूस होना
ध्यान लगाने में कमी होना
हाथ पैर ठंडे होना
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
आयरन से भरपूर चीजें खाएं
शरीर में खून की कमी या हीमोग्लोबिन का कम होना आयरन की कमी के लक्षण हैं। ऐसे में आयरन से भरपूर चीजों का सेवन आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है। आप हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे की जर्दी, साबुत अनाज, दालें और फलियां, मीट और मछली, सूखे मेवे और खजूर, मूंगफली, कद्दू के बीज आदि का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विटामिन-सी से भरपूर चीजें लें
विशेषज्ञ कहते हैं कि आयरन हीमोग्लोबिन का मुख्य तत्व है और आयरन के अवशोषण में विटामिन-सी मुख्य भूमिका निभाता है। अगर इसकी कमी हो जाए तो आयरन का अवशोषण नहीं हो पाता है। इसलिए आप अपने आहार में संतरा, नींबू, शिमला मिर्च, टमाटर, अंगूर, बेरीज आदि को शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
फोलिक एसिड से भरपूर आहार लें
विशेषज्ञ कहते हैं कि फोलिक एसिड शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। इसकी कमी से खून में हीमोग्लोबिन के स्तर में कमी देखी जाती है। गर्भावस्था के दौरान यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए शरीर में फोलिक एसिड की कमी न हो, इसके लिए आप केला, ब्रोकली, चुकंदर, मूंगफली, अंकुरित अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
नोट: डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमडी (मेडिसिन) पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने 2डी इकोकार्डियोग्राफी में फेलोशिप भी पूरी की है। डॉ. सौरभ को मेदांता अस्पताल, लखनऊ में काम करने का पूर्व अनुभव है। उन्हें क्रिटिकल केयर, इंटरनल मेडिसिन और डायबेटोलॉजी में दक्षता हासिल है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।