प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से घिरा हुआ है। कोई हार्ट की बीमारी से तो कोई किडनी से जुड़ी बीमारियों से परेशान है। लेकिन इन सबके बीच काफी संख्या में लोग डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी से भी ग्रसित हैं। ये एक ऐसी बीमारी है, जो व्यक्ति को पूरी तरह से परेशान कर देती है। यही नहीं, इसे एक गंभीर समस्या के तौर पर भी देखा जाता है। वहीं, डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक करना संभव नहीं है, इसलिए इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए मरीज को शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करके रखना पड़ता है, जिसके लिए मरीज के खाने-पीने का विशेषतौर पर ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित मरीज के लंच में क्या-क्या होना चाहिए।