फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: गलती से भी इन चार चीजों के साथ न करें दही का सेवन, हो सकते हैं बहुत बीमार

Fri, 08 Oct 2021 09:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Oct 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
Health tips By consuming these four foods with curd you can be sick
curd benefits - फोटो : istock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

अगर कहा जाए कि दही हमारे भारतीय खाने की सबसे जरूरत वाली चीज बन गई है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। पराठे, पूरी, सब्जी आदि के साथ लोग दही खाना काफी पसंद करते हैं। कई लोगों के खाने के साथ अगर दही न हो, तो उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे उनका खाना अधूरा रह गया। यही नहीं, दही को सीधा खाने के साथ-साथ लोग इसे रायता, मीठी दही, छाछ आदि के रूप में भी अपने खाने में शामिल करते हैं। दही खाना गलत नहीं है, क्योंकि दही तो हमारे शरीर को फायदा ही देने का काम करती है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि किन चीजों के साथ दही का सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है और आप बीमारियों की चपेट में तक आ सकते हैं? तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Health tips By consuming these four foods with curd you can be sick
उड़द दाल - फोटो : istock

उड़द दाल के साथ

  • उड़द दाल के साथ दही का सेवन करने से लूज मोशन, गैस, पेट की समस्या और सूजन जैसी दिक्कतें आपको हो सकती हैं। इसलिए उड़द की दाल और दही का साथ में सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
Health tips By consuming these four foods with curd you can be sick
प्याज के फायदे - फोटो : Pixabay

प्याज के साथ

  • अक्सर देखा जाता है कि लोग खीरे के रायते की जगह पर प्याज का रायता या सीधे दही में प्याज मिलाकर भी इसका सेवन करते हैं। यहां ये समझना होगा कि दही और प्याज दोनों की तासीर अलग होती है। ऐसे में अगर इनका सेवन मिलाकर किया जाए, तो इससे आप कई बीमारियों जैसे- दाद-खाज, खुजली, एग्जिमा और पेट से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips By consuming these four foods with curd you can be sick
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मछली के साथ

  • कई लोग दही के साथ मछली का सेवन करते हैं, क्योंकि ऐसा करने से पेट में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इसमें पेट दर्द, अपच जैसी समस्याएं आम हैं।
विज्ञापन
Health tips By consuming these four foods with curd you can be sick
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

तली-भुनी चीजों के साथ

  • कई लोग तली-भुनी चीजों, जैसे- पराठे या पकौड़े के साथ दही का सेवन करते हैं। लेकिन ये गलत है, जिसके कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। यहां तक कि आपकी डाइजेशन पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed