फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्किन एलर्जी से छुटकारा दिला सकते हैं ये चार उपाय, दाद-खुजली से मिलेगी जल्द राहत

Thu, 07 Oct 2021 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Oct 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Health tips home remedies for skin allergy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

हम कई बार ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं या कई बार ऐसी चीजों के संपर्क में आ जाते हैं, जिसके कारण हम स्किन एलर्जी का शिकार हो जाते हैं। आपने कई लोगों को देखा होगा कि उन्हें स्किन एलर्जी हो जाती है। इसमें शरीर पर दाद, खुजली, सूजन और यहां तक की लाल चकत्ते तक पड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को कुछ चीजों से दिक्कत होती है, जिसकी वजह से उन्हें एलर्जी हो जाती है। तो वहीं, कुछ लोगों को इस बारे में कुछ पता ही नहीं होता और जब उन्हें एलर्जी होती है, तो वो ये सोचते हैं कि उन्हें ये क्यों हुई। ऐसे में आयुर्वेद में कुछ तरीके बताए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आपको इस स्किन एलर्जी में फायदा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Health tips home remedies for skin allergy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हल्दी

  • आप हल्दी के लेप को दाद-खाज वाली जगह पर कुछ दिनों तक लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। आपको हल्दी के लेप को दिन और रात में एक-एक बार लगाना है। कुछ दिन ऐसा करने से आपको जल्द लाभ मिल सकता है।
Health tips home remedies for skin allergy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन

  • आपको करना ये है कि लहसुन की 4-5 कलियां लेकर इनको पीस लेना है, और निकले हुए रस में थोड़ा सरसों का तेल मिलाना है। इसके बाद तैयार किए गए इस मिश्रण को आपको रूई की मदद से एलर्जी वाली जगह पर लगाना है। ऐसा करने से आपको जल्दी आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips home remedies for skin allergy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नीम

  • आपको नीम के पत्तों को सुखाना है और इसका पाउडर बना लेना है। इसके बाद इस पाउडर में नींबू का रस मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसको रोजाना तीन बार दाद वाली जगह पर लगाए, जिससे आपको जल्दी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
Health tips home remedies for skin allergy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गाजर

  • गाजर भी आपकी मदद कर सकता है। आपको गाजर को कद्दूकस करना है और फिर इसमें सेंधा नमक मिलाकर इसे एक बर्तन में गर्म करना है। वहीं, जब ये अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो फिर इसे सिलबट्टे की मदद से पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। आखिर में इस तैयार किए गए मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाना है। ऐसा करने से आपको जल्द आराम मिल सकता है।


नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed