फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: वायु प्रदूषण हमारे शरीर को पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान, ये रहे बचाव के चार तरीके

Sat, 13 Nov 2021 01:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Nov 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
health tips air pollution causes effects and precautions
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : istock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

वायु प्रदूषण हमारे पर्यावण के अलावा मानव शरीर के लिए भी बहुत ज्यादा खतरनाक है। गले में तकलीफ, फेफड़ों को नुकसान होने के बाद हम कई तरह की समस्याओं से गुजर सकते हैं। इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास की कई अन्य जगहों पर वायु प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है, जिसके कारण स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। एयर क्वलिटी इंडेक्स के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा काफी खराब हो चुकी है यानी इसमें खुले मुंह सांस लेना काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में ये जानाना जरूरी है कि आखिर कैसे इस वायु प्रदूषण से बचा जाए और अपना और अपने बच्चों का आप कैसे बचाव करें। तो चलिए आपको वायु प्रदूषण से बचने के तरीकों के बारे में बताते हैं, ताकि आप सुरक्षित रह सकें...

health tips air pollution causes effects and precautions
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : istock

बाहर जाएं, तो मास्क पहनें

  • घर से बाहर जाते समय आपको मास्क जरूर पहनना चाहिए। ये आपको कोरोना वायरस के अलावा वायु प्रदूषण से भी बचाने में मदद करेगा। इसके लिए आपको अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनना चाहिए। साथ ही अपने बच्चों को भी मास्क पहनाकर रखें।
health tips air pollution causes effects and precautions
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : istock

चश्मा जरूर पहनें

  • वायु प्रदूषण हमारे लिए काफी खतरनाक होता है। ये व्यक्ति की त्वचा के अलावा आंखों को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि आंखों का भी बचाव इस प्रदूषण से किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि जब भी घर से बाहर जाएं या अपनी छत पर भी जा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आंखों पर चश्मा जरूर पहनें। प्रदूण से बचाने में ये आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips air pollution causes effects and precautions
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : pixabay

बेवजह घर से बाहर न जाएं

  • वायु प्रदूषण मानव शरीर के लिए किसी जहर से कम नहीं है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें, इस प्रदूषण से बचकर रहे और आपको सांस से जुड़ी किसी तरह की दिक्कत न हो। तो ऐसे में आपको घर से बेवजह बाहर नहीं जाना चाहिए और साथ ही अपने बच्चों को भी घर पर ही रखना चाहिए।
विज्ञापन
health tips air pollution causes effects and precautions
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : iStock

व्यायाम जरूर करें

  • कई लोग सोचते हैं कि वो प्रदूषण के कारण बाहर पार्क में नहीं जा पा रहे, तो फिर वो व्यायाम भी नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। आप फिट रहें इसके लिए आप अपने घर पर ही व्यायाम कर सकते हैं। व्यायाम करने से भी इससे बचने में मदद मिल सकती है।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed