फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्गों को महामारी से बचाना है तो रखें इन बातों का ध्यान, ये है स्वास्थ्य मंत्रालय और एम्स का दिशानिर्देश

Wed, 15 Apr 2020 07:37 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 15 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry Guidelines Coronavirus tips covid 19 prevention for old age people
बुजुर्गों का ख्याल रखना जरूरी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से घर के बुजुर्गों का खास ध्यान रखने को कहा है। इसके साथ ही, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने भी 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अपना खास ध्यान रखने की अपील की है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार देश में करीब 16 करोड़ बुजुर्ग हैं। इसी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुछ गाइडलाइन तैयार की है, जिसका पालन कर वे इस महामारी के कहर से बच सकते हैं।

Health Ministry Guidelines Coronavirus tips covid 19 prevention for old age people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

जरा सी लापरवाही भी न हो
अचानक से बुखार हो रहा है और सांस लेने में तकलीफ के साथ दूसरी स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो रही है तो जितनी जल्दी हो सके नजदीकी डॉक्टर से मिलें या अस्पताल जाकर जरूरी सलाह लें। डॉक्टर द्वारा बताई गई हर बात को मानें। जरा सी लापरवाही से स्थिति बिगड़ सकती है।

बढ़ती गर्मी में खूब पानी पीएं
गर्मी बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। फल या उनके जूस का सेवन करें। हृदय और किडनी रोग से ग्रसित लोग डॉक्टरी सलाह के बाद ही पानी और खाने पीने की चीजों का प्रयोग करें।

Health Ministry Guidelines Coronavirus tips covid 19 prevention for old age people

इन बीमारियों में अधिक खतरा

  • लंबे समय से चल रही सांस संबंधी तकलीफ
  • अस्थमा, सीओपीडी, ब्रांकाइटिस, फेफड़े में संक्रमण
  • हृदय रोग संबंधी तकलीफ या हार्ट अटैक आ चुका है
  • किडनी, लिवर या वायरल हेपेटाइटिस से पीड़ित रोगी
  • मधुमेह, हाईपरटेंशन, कैंसर, मस्तिष्क संबंधी रोग
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Ministry Guidelines Coronavirus tips covid 19 prevention for old age people
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग(File Photo) - फोटो : पीटीआई

बुजुर्गों की सेवा में लगे लोग भी रहें सतर्क

  • बुजुर्ग की मदद करने के बाद हाथों को अच्छे से धोएं
  • पास जाने से पहले मास्क लगाएं
  • व्हील चेयर इत्यादि को साफ करें
  • बुजुर्ग लोगों का हाथ भी बार-बार धुलवाते रहें
  • पौष्टिक खाना और समय पर पानी देते रहें
  • स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करते रहें
विज्ञापन
Health Ministry Guidelines Coronavirus tips covid 19 prevention for old age people

भूल कर भी ये न करें

  • बीमार हैं तो बुजुर्ग के पास बिलकुल न जाएं
  • घर के बुजुर्ग को सिर्फ बिस्तर पर लेटे न रहने दें
  • बिना हाथ धोए बुजुर्गों को छूने से पूरी तरह बचें
  • उन्हें बासी खाना और बहुत ठंडी चीज बिलकुल न दें
  • बच्चों को बुजुर्गों से दूर रखे अगर वे अक्सर बीमार रहते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed